कन्याकुमारी से दौड़कर आ रहे सिडनी के पूर्व संसदीय सचिव पैट फार्मर 17 मार्च को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। 30 मार्च को कश्मीर पहुंचने पर यह यात्रा संपन्न होगी।
विज्ञापन
सिडनी के EX मंत्री दौड़कर आएंगे चंडीगढ़, जाएंगे कश्मीर
2 of 5
सिडनी धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में इनकी पहचान लॉन्ग डिस्टेंस रनर के रूप में है। फॉर्मर ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया रन’ के तहत कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की दौड़ पर हैं। इस दौड़ में उनकी वाइफ तान्या फार्मर भी साथ दे रही हैं। पैट फॉर्मर ने कन्याकुमारी से अपनी दौड़ की शुरुआत 26 जनवरी को की थी।
विज्ञापन
सिडनी के EX मंत्री दौड़कर आएंगे चंडीगढ़, जाएंगे कश्मीर
3 of 5
सिडनी धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
स्पीरिट ऑफ इंडिया रन’ के तहत फार्मर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 4600 किलोमीटर की दूरी 65 दिन में तय करेंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर फार्मर ने कन्याकुमारी से अपनी यह दौड़ शुरू की थी। 17 मार्च को वह अंबाला से चंडीगढ़ मार्च कर आएंगे।
सिडनी के EX मंत्री दौड़कर आएंगे चंडीगढ़, जाएंगे कश्मीर
4 of 5
सिडनी धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
रात को चंडीगढ़ रुकने के बाद 18 मार्च को फार्मर चंडीगढ़ से रोपड़ के लिए मार्च शुरू करेंगे। चंडीगढ़ के प्रवेश द्वार पर प्रशासन फार्मर का जोरदार स्वागत करेगा। यात्रा को सफल बनाने केलिए बकायदा एक नोडल अफसर नियुक्त किया जा रहा है। पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया है।
सिडनी के EX मंत्री दौड़कर आएंगे चंडीगढ़, जाएंगे कश्मीर
5 of 5
सिडनी धावक पैट फॉर्मर
- फोटो : अमर उजाला
पैट चंडीगढ़ पहुंचने पर सुखना लेक और रॉक गार्डन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी देखेंगे। पैट बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इंडिया में दौड़ रहे हैं। पैट ने एक फंड बनाया है। वे इस दौड़ के दौरान 600 करोड़ रुपए का फंड कलेक्ट कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल गर्ल्स एजुकेशन पर करेंगे।