फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

Mon, 14 Dec 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के लुधियाना में प्रो रेसलिंग लीग शुरू हुई। शोले के 'वीरू' उत्साह बढ़ाने पहुंचे तो पंजाब की रॉयल जीत हुई और यूपी हार गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

2 of 8
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम के इंडोर हॉल में पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए यूपी वारियर्स को 6-1 से मात दी। मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेता धर्मेंद्र भी पहुंचे। पंजाब टीम के मैदान में उतरते ही स्टेडियम ढोल नगाड़ों से गूंजने लगा।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

3 of 8
दिलचस्प मुकाबला फोगट बहनों में रहा। बबीता ने 53 किग्रा भार वर्ग में अपनी चचेरी छोटी बहन प्रियंका को 6-4 से हराया। बबीता की जीत से ही यूपी को मात्र एक बाउट में सफलता मिली।

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

4 of 8
दिन के पहले बाउट में पुरुष वर्ग (65 किलो) में पंजाब वारियर्स के रजनीश ने यूपी वारियर्स के गैनजोरियों को 8-7 से मात दी। दूसरे बाउट में भी पंजाब की जीत का क्रम जारी रहा। महिला वर्ग में (69 किलो) पंजाब की बेलारुस खिलाड़ी वेसलिसा ने यूपी की खिलाड़ी को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

5 of 8
चौथे मुकाबले में पुरुष (125 किग्रा) पंजाब वारियर्स के जरगल ने जोगिंदर कुमार को पहले बाउट में ही 10-0 से मात दी। पांचवें रोमांचक मुकाबले महिला वर्ग (58 किग्रा) पंजाब की खिलाड़ी गीता फौगाट ने सरिता को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

6 of 8
पुरुष वर्ग के तीसरे मुकाबले में (74 किग्रा) प्रवीण राणा और पूरवेज मंगोलिया के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में 4-4 पर मुकाबला टाई रहा। अंतिम समय में प्रवीण ने पकड़ बनते हुए मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

7 of 8
अंतिम बाउट (पुरुष 97 किग्रा) मौसमी खत्री और सत्यव्रत कादिया के बीच हुआ। इसमें मौसमी ने सत्यव्रत को 6-1 से पटखनी दी। पंजाब रायल्स ने यूपी वारियर्स को 6-1 से मात दी।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा

8 of 8
विजेता खिलाड़ियों को धर्मेंद्र ने अपने गले लगाया। इस मौके पर धर्मेंद्र ने कहा कि वह पंजाब के पुत्र हैं। कुश्ती से उनका शुरू से ही गहरा संबंध रहा है। रेसलिंग को प्रमोट करने के लिए ही वह इस लीग से जुड़े हैं। युवाओं में इस तरह का हौसला देख खुशी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें