रोहतक की निर्भया के साथ जो हुआ उसने देश को हिला कर रख दिया। युवती से हैवानों वाली हरकत करने वालों के खिलाफ देश में गुस्सा है, और अब उनके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
rohtak rape
हरियाणा के रोहतक में दलित महिला से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का मामला सोनीपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह के घृणित अपराध को किसी भी हालत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अपराध के दोषियों को हर हालत में सजा मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 6
Rohtak gang rape
23 साल की महिला बीते 9 मई को सोनीपत से लापता थी। इसके दो दिन बाद यानी 11 मई को रोहतक के अर्बन स्टेट में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप के पास उसका शव काफी बुरी हालत में मिला था। आवारा कुत्तों ने महिला के चेहरे और शरीर के कई दूसरे हिस्सों को काट खाया था।
4 of 6
Rohtak gang rape
गौरतलब है कि निर्भया की याद दिलाने वाली यह वारदात बीते 9 मई की है. 20 वर्षीय युवती काम से वापस घर लौट रही थी। सुमित और विकास नामक दो युवक उसे किडनैप कर रोहतक आईएमटी इलाके के पीछे पार्श्वनाथ कॉलोनी ले गए। पीड़िता के साथ तीन दिनों तक गैंगरेप किया गया और फिर तेज धार हथियार से उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
rohtak rape
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मानें तो पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजों से वार किया गया है। पीड़िता की पहचान छुपाने के लिए दोनों हैवानों ने उसके सिर को पत्थरों से कुचल दिया. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके सिर पर कई बार गाड़ी चढ़ा दी।
मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी के कातिलों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, आरोपियों ने इतना घिनौना कृत्य किया है कि वह उन्हें अपने हाथों से सजा देना चाहती हैं।