फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक गैंगरेपः युवती के साथ 'निर्भया' जैसी हैवानियत करने वाले दरिंदों को देखिए

Tue, 16 May 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Rohtak gang rape
युवती को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप करने और फिर शव के साथ बर्बरता करने वाले दरिंदों को देखिए। इन्हें देखकर आपका खून खौल जाएगा, पर इन्हें असर नहीं।
विज्ञापन

2 of 9
Rohtak gang rape
आरोपियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं
अपहरण, गैंगरेप और बर्बरता का शिकार हुई सोनीपत की युवती के परिजनों के पास अब रोने बिलखने के अलावा कुछ नहीं बचा है। इसका अंदाजा तब हुआ, जब आरोपियों की शिनाख्त के लिए एसएचओ दोनों को मृतका के घर लेकर आए। उस समय दोनों के चेहरे पर कोई दर्द या अफसोस नहीं था और वे उन पर हंस रहे थे। वहीं आरोपी की मां पर अपने पूरे परिवार को फंसाने का ड्रामा रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 9
Rohtak gang rape
युवती व मुख्य आरोपी दोनों तलाकशुदा
जिस युवती की हत्या की गई है उसकी सालभर पहले ही शादी हुई थी। बाद में उसकी पति से अनबन के चलते कुछ माह पहले ही उसने तलाक ले लिया था। साथ ही आरोपी सुमित का भी उसकी पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके चलते वह युवती पर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि युवती व उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

4 of 9
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
एक आरोपी पेंटर व दूसरा मैकेनिक
पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी सुमित पेंटर है। उसका साथी मूलरूप से यूपी के बड़ौत का रहने वाला विकास यादव कार मैकेनिक है। वह एक दुकान पर काम करता था और वहीं से सेंट्रो कार लेकर आया था, जिसमें दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया था। आरोपी विकास यादव अपने माता-पिता तक को नहीं जानता है। वह महज आठ-नौ वर्ष का था तभी बड़ौत से भागकर सोनीपत आ गया था। यहां पर उसने मैकेनिक का काम सीखा।
विज्ञापन

5 of 9
rohtak rape
शरीर पर 15 से अधिक चोट के निशान मिले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल्ली की निर्भया मामले से भी अधिक क्रूरता सामने आई है। युवती के शरीर पर 15 से अधिक चोट के निशान मिले हैं, जिनमें से 5 निशान संवेदनशील अंगों पर हैं। युवती की हत्या 9 से 10 मई के बीच की गई है। 12 मई को हुए पोस्टमार्टम में शव को दो से तीन दिन पुराना बताया गया है। उस समय तक शव डी-कंपोज (सड़ने लगा था) था। शव में कीड़े थे।

 
विज्ञापन

6 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
युवती की दोनों पुतलियां गायब हैं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की दोनों पुतलियां गायब हैं। जीभ कुचली हुई है। कान, नाक, मुंह और होठ विकृत हैं। चेहरा पहचान के योग्य नहीं है। श्वास नली और भोजन नली का हिस्सा गायब है। गुदा मार्ग में कोई नुकीली चीज डालने से वह अर्धचंद्राकार में फट गया है। उस पर नील के निशान भी हैं। लाल रंग का हाफ स्लीव जंफर सामने से फटा था। काली सलवार बाएं पांवों से जांघों के सामने तक फटी थी।
विज्ञापन

7 of 9
rohtak rape
नाक की हड्डियां तक टूटकर गायब हो गई
युवती के मुंह पर ईंट से इस तरह वार किए गए है कि उसकी नाक की हड्डियां तक टूटकर गायब हो गई। चिकित्सक युवती को नशीला पदार्थ पिलाए जाने की गहनता से जांच कर रहे हैं। इसके लिए शरीर के विभिन्न हिस्सों से 10 सैंपल लिए गए हैं। इतना ही नहीं युवती का डीएनए भी कराया जाएगा। इसके लिए भी पोस्टमार्टम के दौरान ही सैंपल लिए गए हैं।

8 of 9
Rohtak gang rape
सिर के साथ ही संवेदनशील अंगों के बाल भी नोंचे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवती से दंरिदगी के दौरान उसके सिर ही नहीं बल्कि अन्य संवेदनशील अंगों के बाल भी नोंचे गए है। पुलिस अब युवती के शव का डीएनए टेस्ट भी कराएगी। इसके लिए पोस्टमार्टम के दौरान ही चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं। इन्हें लैब भेजकर डीएनए कराया जाएगा, जिससे आरोपियों पर दोष पूरी तरह से साबित कर उन्हें सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन

9 of 9
rohtak rape
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ईंट को किया बरामद
आरोपियों ने जिस ईंट से युवती के पूरे शरीर को विकृत किया था पुलिस ने उसे भी मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ईंट को भी जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने मौके पर ही वारदात को अंजाम दिया था और फिर शव को छोड़कर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें