प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन उनका एक और सीक्रेट भी जान लिजिए। देखिए ये शख्स उनके बारे में काफी कुछ बता रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा
बॉलीवुड के नायक-नायिकाओं से लेकर से राजनीति के पुरोधा तक फैशन डिजाइनरों के मुरीद बन चुके हैं। ऐसे ही फैशन डिजाइनर हैं रोहित वर्मा। जिनकी प्रसिद्धि टीवी शो बिग बॉस ने करवाई। उनके डिजाइन की गईं ड्रेसों ने उनको एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया। रोहित वर्मा अब दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान पहुंचे रोहित वर्मा ने अमर उजाला से कुछ बातों को साझा किया।
विज्ञापन
3 of 7
pm modi
- फोटो : PTI
राजनीति में फैशन डिजाइनिंग कितनी महत्वपूर्ण हो चुकी है?
राजनीति में फैशन का एक अलग महत्व है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी कपड़े डिजाइन किए हैं। उनकी फैब्रिक की च्वाइस शानदार है। विराट कोहली और अनुष्का के रिशेप्शन पर वो आए थे और उन्होंने काले रंग का सूट पहना था। उनके ऊपर काफी फबता है। उनका कपड़ों का कलर कांबिनेशन शानदार होता है। सिनेमा यथार्थ के नजदीक जा रहा है। बड़े सितारे फैशन के बजाय किरदार के हिसाब से कपड़े पहनते हैं।
4 of 7
फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा
फैशन डिजाइनर होने के नाते इसे किस तरह से देखते हैं?
सिनेमा में जितना यथार्थ आया है, उतना ही हाई-फैशन आया है। पुरानी देवदास देखिए और आज की देवदास देखिए। सब कॉस्ट्यूम ड्रामा है। पहले हीरोइनें ड्रेस के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करती थीं। अब कॉस्ट्यूम पर प्रयोग हैं। ड्रेस मैने डिजाइन किया है ये बात मायने रखती है पर जब यही ड्रेस फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने क्या ड्रस पहनते हैं तो लोग ऐसे ही फैशन को फालो करने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा
क्या फैशन डिजाइनर आम आदमी के पहनावों से प्रभावित होता है?
फैशन की कोई परिभाषा नहीं है। वह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि जो ड्रेस उसने पहनी है, उस पर कितनी जम रही है। मैं चाहता हूं कि भारत फैशन की दुनिया में मिलान और पेरिस से भी आगे नंबर वन हो। विविधता की वजह से हमारे यहां फैशन के जितने रंग-रूप हैं, उतने कहीं नहीं हैं। फैशन डिजाइनर के लिए महत्वपूर्ण यह है कि वह संस्कृति से कितना प्रभावित होता है।
विज्ञापन
6 of 7
फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा
बॉलीवुड के कौन से कलाकार फैशन में सबसे आगे दिखते हैं?
सोनम कपूर और सैफ अली खान सबसे ज्यादा प्रयोग करते हैं। सनी लियोनी हाई-फैशनेबल हैं। कंगना रनौत फैशन के प्रमोशन में आगे हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन बढ़ती उम्र के बावजूद इतने शानदार कपड़े पहनते हैं कि अच्छे खासे युवा पीछे रह जाएं।
फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में आपने कई फिल्में कीं। किन्हें आप विशेष मानते हैं?
मेरी कई फिल्मों में एन चंद्रा की स्टाइल और मधुर की फैशन ऐसी थीं, जिनमें ड्रेसों पर बहुत जोर था। फिल्म लीला में सनी लियोनी के सारे ड्रेस तैयार किए जो रंग-बिरंगे थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।