फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए रॉक स्टार बाबा का रोमांटिक लुक, वीडियो यूट्यूब पर वायरल

Fri, 03 Feb 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम के कई रूप आपने देखे होंगे, लेकिन उनका ये रोमांटिक लुक कभी नहीं। इसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
दरअसल, ये वीडियो राम रहीम की नई मूवी ‘हिंद का नापाक को जवाब’ के दूसरे गाने का है। इस गाने ने बाबा एक नई लुक में नजर आए। बाबा अपनी को-स्टार के साथ डांस कर रहे हैं। गाने के बोल हैं तूने तिरछी आंखों से देखा तो मेरा सिस्टम हिल गया।

 
विज्ञापन

3 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
राम रहीम ने इस गाने को यू-ट्यूब पर लॉन्च करते ही कुछ ही घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। यह गाना कुछ ही देर में पॉपुलर हो गया। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म में बाबा व उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सा मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म 10 फरवरी 2017 को रिलीज हो रही है। फिल्म 3000 से ज्यादा स्क्रीन पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू, मलयालम व अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
बता दें कि 26 जनवरी को रिलीज किए गए इस मूवी के ट्रेलर को 2.75 करोड़ समर्थकों ने देखा था, जिसके चलते उनका नाम सबसे ज्यादा ऑडियंस के बीच ट्रेलर लॉन्च का वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

6 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। जहां बताया गया है कि धर्म और जेहाद के नाम पर किस तरह आतंकवाद फैलाया जा रहा है। राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई।

8 of 9
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
डेरा मुखी राम रहीम ने ऐलान किया है कि फिल्म से मिलने वाले मेहनताने से बोन बैंक (हड्डियों का बैंक) स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से हड्डी रोगों से प्रभावित लोगों को कृत्रिम की जगह प्राकृतिक हड्डी मिल सकेगी।

 
विज्ञापन

9 of 9
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
यहां देखिए वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें