फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

Tue, 14 Jul 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक्सिस बैंक की कैश वैन से एक करोड़ 63 लाख रुपये लूट लिए गए। लूट का तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई। देखिए, आप भी।
विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

2 of 8
लुधियाना के जोधेवाल चेस से एक्सिस बैंक की कैश वैन नकदी लेकर फिरोजपुर और फाजिल्का जाती है। सोमवार सुबह सिक्योरिटी ट्रांस कंपनी की गाड़ी में 1.63 करोड़ की नकदी लेकर पांच सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर फिरोजपुर और फाजिल्का की एक्सिस बैंक की ब्रांच जा रहे थे।

विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

3 of 8
वारदात लुधियाना फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर गांव चूहड़ चक्क और किल्ली चाहला के पास हुई। यहां लुटेरों ने पुलिस की वर्दी में फर्जी नाका लगाया था। वैन में के सिक्योरिटी गार्ड से कहा गया, कार के पास सादी वर्दी में आईपीएस अधिकारी खड़े हैं। उनसे बात कर लो और गाड़ी ले जाओ।

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

4 of 8
जब गार्ड कार के पास गया तो फर्जी आईपीएस अधिकारी ने उन्हें गाड़ी थाना काउंके कलां ले जाने के लिए कहा। इस पर हथियारबंद लुटेरे भी गाड़ी में सवार हो गए। लुटेरों ने गाड़ी को काउंके कलां सड़क से नानकसर को जाते सुआ रोड पर साइड पर रुकवा लिया और सिक्योरिटी गार्डों को उतार हथियार तान दिए।

विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

5 of 8
इसी दौरान दो लुटेरों ने वैन से नकदी उतार कर स्विफ्ट डिजायर कार में रखा और सिक्योरिटी गार्डों को वहीं छोड़कर कैश लेकर फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। फर्जी पुलिसवालों ने गाड़ी को चेक करने के नाम पर लूट की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

6 of 8
सूचना मिलते ही एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ पुलिस जगरांव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जगरांव की सीमा पर नाकाबंदी करवाई। आईजी जालंधर रेंज लोकनाथ आंग्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कैश वैन के ड्राइवर और सभी सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

7 of 8
सूचना मिलते ही एसपी मोगा राजेश्वर सिंह, एसपी जगरांव बहादुर सिंह, डीएसपी हरिंदर सिंह परमार, सीआईए स्टाफ जगरांव के इंचार्ज वरियाम सिंह, सीआईए स्टाफ मोगा के इंचार्ज प्रेम सिंह, थाना सदर जगरांव के एसएचओ जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

AXIS बैंक की कैश वैन से 1.63 करोड़ की लूट, तरीका चौंका देगा

8 of 8
मोगा-लुधियाना सीमा पर पड़ते गांव चूहड़चक के पास घटनास्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी और जगरांव क्षेत्र में खड़ी बैंक कैश वैन। एक्सिस बैंक की कैश वैन को लूटने का मामला पूरी तरह फिल्मी लग रहा है। पुलिस कैश वैन के सिक्योरिटी गार्डों सहित पांचों मुलाजिमों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें