हरियाणा में भूतेश्वर 'भगवान' से लूट हो गई। चोरी की ये वारदात रेवाड़ी स्थित मॉडल टाउन सेक्टर-एक स्थित भूतेश्वर मंदिर में हुई। चोर चांदी के कई आभूषण, सामान, पुजारी की सोने की चेन और मोबाइल भी छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
भूतेश्वर 'भगवान' के मंदिर में लूट, देखिए तस्वीरें
2 of 5
मंदिर के पुजारी सुरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि अलसुबह करीब 3:00 बजे वह और सेवा करने वाले दो अन्य लोग मंदिर में ही सो रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उसके गले में पड़ी करीब एक तोले की सोने की चेन तोड़ ली। नींद खुलने पर वह चोरों के पीछे भागे तो चार से पांच लोगों ने मंदिर के गेट को बाहर से बंद कर दिया और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
भूतेश्वर 'भगवान' के मंदिर में लूट, देखिए तस्वीरें
3 of 5
किसी तरह मंदिर से जुड़े अन्य लोगों को बुलाया। मंदिर की तलाशी ली तो चांदी के चार छत्र, छह चांदी की बांसुरी व मंदिर में रखे पांच दानपात्रों में से तीन दानपात्र गायब थे। चोरी की सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस के अलावा रेवाड़ी सीआईए भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।
भूतेश्वर 'भगवान' के मंदिर में लूट, देखिए तस्वीरें
4 of 5
चोर मंदिर के अंदर चप्पल उतारकर दाखिल हुए थे। सुबह दो जोड़ी चप्पल मंदिर के गेट पर मिली। वहीं मुख्य द्वार के पास दो पत्थर भी पड़े मिले। पुजारी का कहना है कि मंदिर के सारे गेट अंदर से बंद थे। पुलिस का कहना है कि गेट बंद होने की दशा में चोर अंदर दाखिल हो ही नहीं सकते।
पंद्रह दिन में इस मंदिर में चोरी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में भी चोर मुख्य द्वार की कुंडी तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए थे और दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों की नकदी उड़ा ली थी।