फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पंजाबी अभिनेता के साथ की थी जयललिता ने एकमात्र हिंदी फिल्म, यादगार लम्हे

Wed, 07 Dec 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने एकमात्र हिंदी फिल्म इस पंजाबी अभिनेता के साथ की थी। अभिनेता ने बताए फिल्म की शूटिंग से जुड़े यादगार लम्हे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता
जयललिता की एक हिंदी फिल्म 1962 में आई मनमौजी थी, जिसमें किशोर कुमार और साधना मुख्य रोल में थे। जयललिता ने इसमें बाल रोल निभाया था। हालांकि उनका रोल मात्र तीन मिनट का था, जोकि फिल्म में भगवान कृष्ण के रूप में मंच पर प्रस्तुति देती देती हैं। 1968 में आई फिल्म 'इज्जत' में जयललिता धर्मेंद्र के अपेजिट थीं।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता धर्मेंद्र
मूलरूप से पंजाब के रहने वाले अभिनेता धर्मेंद्र ने जयललिता पर गहरा शोक जताया और फिल्म 'इज्जत से जुड़ी बातें शेयर कीं। धर्मेंद्र कहते हैं कि फिल्म 'इज्जत' की शूटिंग हिमाचल में कुल्लू-मनाली में हुई थी। जयललिता सेट पर बिल्कुल शांत रहती थीं। उन्हें ज़्यादा बातचीत करने की आदत नहीं थी। कभी-कभी उन्हें खाना भी खिलाती थीं।

4 of 5
अभिनेता धर्मेंद्र
धर्मेंद्र आगे कहते हैं कि जयललिता मुझसे काफी फ्रेंडली थीं। वे काफी इंसान थीं। वे अपना काम ख़त्म करके चुपचाप घर चली जाती थीं, लेकिन मुझसे हमेशा उसके अच्छे सम्बन्ध रहे। मुझे नहीं लगता था कि वे राजनीति में जाएंगी, लेकिन एमजीआर लेकर आए और उंचा मुकाम पाया। राजनीति में वे व्यस्त हो गईं, इसलिए मिल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता
जयललिता ने फ़िल्म में एक आदिवासी लड़की झुमकी का किरदार निभाया, जो धर्मेंद्र के प्‍यार में पड़ जाती है। धर्मेंद्र के साथ तनुजा फीमेल लीड रोल में थीं। हालांकि 140 से अधिक फिल्‍मों में अभिनय कर चुकीं जयललिता ने हिंदी सिनेमा में भी किस्‍मत अजमाने की कोशिश की थी। लेकिन, हिंदी सिनेमा में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें