फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान करने वाली कहानी: डेढ़ साल बाद कोमा से बाहर आए युवक ने खोला राज, पुलिस को बताया अपने साथ हुए हादसे का सच

Thu, 04 May 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मोगा में युवक पर हमले का राज खुला - फोटो : फाइल
एक व्यक्ति सिर पर चोट लगने के बाद कोमा में चला गया। दुखी परिवार ने डेढ़ साल तक इलाज करवाया और इसी मुगालते में रहे कि बेटे के साथ हादसा हुआ है। अब उस व्यक्ति को होश आ गया है और उसने जो खुलासा किया उससे परिवार भी स्तब्ध रह गया। ये कहानी है मोगा के गांव मैहना के रहने वाले रवि सिंह की। 

रवि सिंह के साथ 10 दिसंबर, 2021 का एक हादसा हुआ था। इससे वह कोमा में चला गया था। लगभग डेढ़ साल बाद जब उसे होश आया तो सभी को पता चला कि रवि के साथ हादसा नहीं हुआ था, बल्कि उसे जान से मारने की साजिश रची गई थी। रवि ने खुद ये राज खोला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पत्नी - फोटो : फाइल
2020 में रवि सिंह की शादी जिला बरनाला की रहने वाली रिंपी कौर से हुई थी। रिंपी कौर के शादी से पहले से ही बहादुर सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम सम्बन्ध थे। शादी के बाद रिंपी के अवैध संबंध के बारे में पता लगा तो रवि ने इसका विरोध किया। पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए रिंपी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रवि को जान से मारने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

3 of 5
युवक पर हमले का राज खुला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
10 दिसंबर, 2021 रवि मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसके साले दीप सिंह और बहादुर सिंह ने मोटरसाइकिल रुकवाई और फिर रवि की खूब पिटाई की। इसके बाद वे उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर निहाल सिंह वाला के बिलासपुर में एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ले गए। वहां उसे मार देने की नीयत से फिर बुरी तरह पीटा गया जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में रवि के परिवार को सड़क हादसे में उसके घायल होने की सूचना दे दी। परिवार वालों ने इलाज के लिए रवि को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण रवि को पहले ईएसआई अस्पताल लुधियाना और उसके बाद ओसवाल अस्पताल भेज दिया गया। 

4 of 5
युवक पर हमले का राज खुला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
गंभीर चोट के कारण रवि कोमा में चला गया था। परिवार वालों ने यही सोचा था कि उनका बेटा सड़क हादसे में घायल हुआ था। लगभग डेढ़ साल बाद रवि कोमा से बाहर आया और उसने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। रवि ने अपने परिवार को बताया कि उसकी पत्नी रिंपी ने अपने प्रेमी बहादुर सिंह और भाई दीप सिंह के साथ मिलकर उसे जान से मारने की साजिश रची थी। उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था। रिंपी, बहादुर सिंह और दीप सिंह ने उसकी पिटाई की थी और उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे बेहोश कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि और रिंपी - फोटो : फाइल
रवि के मुंह से सच्चाई जान उसके पिता बूटा सिंह ने मोगा एसएसपी को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी ने मोगा मैहना थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। मैहना थाने के एसएचओ इंस्पेटर जसविंदर सिंह ने रवि के बयान के आधार पर उसकी पत्नी रिंपी कौर, उसके भाई दीप सिंह और उसके प्रेमी बहादुर सिंह पर मामला दर्ज करके आरोपी  दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रिंपी कौर और बहादुर सिंह की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें