फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री सिम लेने के लिए लाइन में लग सकते हैं तो पैसे के लिए क्यों नहीं: अरुणा ईरानी

Sun, 01 Jan 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
देश की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नोटबंदी को लेकर ऐसा बयान दिया और ऐेसे सवाल पूछे कि अच्छे-अच्छे मुंह सिलकर बैठ गए। जानिए क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
शुक्रवार को एक्ट्रेस अरुणा ईरानी चंडीगढ़ पहुंची। वे शनिवार को सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में यादगार-ए रफी सोसाइटी की ओर से आयोजित रफी नाइट में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगी। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुणा ईरानी ने नोटबंदी पर खुलकर बात की और ऐसी बात कही कि लोग चुप हो गए। उनके पास कोई जवाब नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंटी का सराहनीय फैसला लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी ने कहा कि जो देश में कालाधन को खत्म करने के लिए जरूरी था। मगर कुछ लोग इसे गलत साबित करने में लगे हैं। एटीएम की लाइन में लगने को परेशानी का नाम दे रहे हैं, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहूंगी की जब लोग फ्री मोबाइल सिम लेने के लिए कई घंटे लाइनों में लगे रह सकते हैं तो पैसे निकलवाने के लिए उन्हें थोड़ी देर लाइनों में लगना पड़ गया तो उन्हें परेशानी होने लगी।

4 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कदम देश के भले के लिए उठाया है और हमें इस कदम में सरकार का साथ देना चाहिए। इस उम्र में भी इतने फिट रहने के सवाल पर अरुणा ईरानी ने कहा, ‘इसमें कोई राज नहीं है। आप बस खुश रहिए, हंसते रहिए। वहीं उन्होंने योग करने की सलाह दी। एक्सरसाइज करें और फिट रहें। इसी मे जीने का मजा है।’
विज्ञापन

5 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी ने कहा कि आजकल अच्छी फिल्में बन रही हैं लेकिन वो मुझे समझ में नहीं आतीं। आजकल पुराने गानों को रीमिक्स करके सुना जा रहा है। ये बात मुझे अच्छी लगती है कि आज का युवा भी पुराने गानों को सुन रहा है और पसंद कर रहा है। भले ही संगीत को थोड़ा बदल दिया गया है। फिर भी गाने के बोल तो वही  हैं जो सालों पहले थे। वहीं जब इनसे पूछा गया कि आपको अपनी कौन से सबसे अच्छी फिल्म लगती है तो जवाब में उन्होंने कहा फिल्म जो मेरे चाहने वालों को जो अच्छी लगे, वह ही मेरी सबसे बेहतर मूवी है।
विज्ञापन

6 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
दूसरी पारी से खुश: फिल्मों से काफी समय से दूर रहीं अरुणा ईरानी पिछले कुछ सालों से टीवी के पर्दे पर विभिन्न सीरियल में अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। इस दौरान इन्होंने अपना सीरियल भी बनाया। लेकिन पिछले चार साल से सीरियल बनाना बंद कर दिया है और अब पूरा ध्यान सीरियल की एक्टिंग में लगा रखा है। अरुणा ईरानी ने कहा कि वह टीवी के जरिए दूसरी पारी से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

7 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
टीवी के जरिए हर घर में पहुंचीं: अरुणा ने कहा कि टीवी में काम करना अपने आप में किसी चैलेंज से कम नहीं है। उनकेअनुसार टीवी के जरिए उनको अधिक ख्याति मिली। अरुणा ने कहा कि क्योंकि टीवी हर घर-घर में देखा जाता है चाहे वह महिला, पुरुष क्यों न हो हर कोई इसे देखता है। बॉलीवुड के नामी गिरामी स्टार भी अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए टीवी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
ऐसे सीखी डॉयलाग डिलीवरी : अरुणा ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं। पिता की ड्रामा कंपनी थी। कंपनी में जो कलाकार काम करते थे । मुझे पिता जी उन सभी कलाकारों के काम को दिखाते थे और बाद में उनकी तरह डॉयलाग बोलने को कहते थे। यहीं से डॉयलाग बोलना सीखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें