जब एक्सरसाइज करने के बावजूद शरीर से फैट कम नहीं हो रहा है तो इस तकनीक से मात्र डेढ़ घंटे में शरीर से चार लीटर फैट कम कर सकते हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे? रिपोर्ट: आशीष वर्मा।
विज्ञापन
नई तकनीक, महज डेढ़ घंटे में शरीर से 4 लीटर फैट कम करें
2 of 7
जब एक्सरसाइज करने के बावजूद शरीर से फैट कम नहीं हो रहा तो लाइपोसक्शन तकनीक का इस्तेमाल कर मात्र डेढ़ घंटे में शरीर से चार लीटर फैट कम कर सकते हैं। यह तकनीक विशेषतौर पर कूल्हे, पेट, चेहरे और छाती के वजन को कम करने में मददगार साबित होती है।
विज्ञापन
नई तकनीक, महज डेढ़ घंटे में शरीर से 4 लीटर फैट कम करें
3 of 7
अब इस तकनीक का फायदा पीजीआई आने वाले मरीज भी उठा सकेंगे। पीजीआई के प्लास्टिक डिपार्टमेंट में लाइपोसक्शन मशीन स्थापित हो गई है। दावा किया गया है कि डेढ़ घंटे के आपरेशन में करीब चार लीटर फैट कम किया जा सकता है। सिर्फ आधे सेंटीमीटर का चीरा लगाया जाता है। उसके बाद दो दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। फिलहाल इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
नई तकनीक, महज डेढ़ घंटे में शरीर से 4 लीटर फैट कम करें
4 of 7
यह है लाइपोसक्शन सर्जरी: कॉस्मेटिक सर्जरी की एक तकनीक है लाइपोसक्शन। इसके जरिए शरीर के विभिन्न हिस्सों से अतिरिक्त वसा को बाहर निकालकर शरीर सुडौल और आकर्षक बनाया जाता है। इससे शरीर में छिपे स्थानों में छोटे छिद्र बनाकर विशेष उपकरणों की सहायता से अतिरिक्त वसा को बाहर निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में कम से कम डेढ़ घंटा लगता है।
विज्ञापन
नई तकनीक, महज डेढ़ घंटे में शरीर से 4 लीटर फैट कम करें
5 of 7
पीजीआई के विशेषज्ञों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में इस तकनीक का इस्तेमाल करने में एक लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन पीजीआई में सिर्फ आपरेशन में लगने वाले सामान के ही चार्ज लिए जाते हैं। इस पूरे आपरेशन में करीब 10-15 हजार रुपये का खर्च आता है। पीजीआई में अब तक पांच सक्सेसफुल केस भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नई तकनीक, महज डेढ़ घंटे में शरीर से 4 लीटर फैट कम करें
6 of 7
पीजीआई प्लास्टिक डिपार्टमेंट के एचओडी आरके शर्मा व एसोसिएट प्रोफेसर सुनील गाबा ने बताया कि इसका इस्तेमाल पेट, कूल्हा, जांघ, बांह, गर्दन, चेहरे और वक्ष के फेट को कम करने पर किया जाता है। खासतौर पर उन पुरुषों की, जिनके छाती पर काफी फैट जमा हो जाता है, उसे कम करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
नई तकनीक, महज डेढ़ घंटे में शरीर से 4 लीटर फैट कम करें
7 of 7
मरीजों का पहले बीएमआई इंडेक्स चेक किया जाता है, जिनका बीएमआई 25-30 तक होता है, उसे सर्जरी की सलाह दी जाती है। पुरुष और महिलाएं दोनों ही इस तकनीक का इस्तेमाल अपनी बॉडी को शेपअप करने के लिए करवा सकते हैं।