चंडीगढ़ में धूमधाम से दशहरे का पर्व मनाया गया। इस दौरान परिवार समेत बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले को भगवान श्रीराम के बाण ने जलाकर राख कर दिया। दशहरा देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
2 of 13
सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। ट्राईसिटी में करीब चालीस जगहों पर रावण परिवार के पुतले जलाए गए। सेक्टर-27 स्थित रामलीला व दशहरा ग्राऊंड में नगर निगम के कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
3 of 13
सेक्टर-27 रामलीला कमेटी के प्रधान धर्मपाल बंसल ने बताया कि श्रीराम ने रिमोट कंट्रोल द्वारा 60 फीट के रावण, 55 फीट के कुंभकरण और 50 फीट के मेघनाद के पुतलों को आतिशबाजी के बीच फूंका।
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
4 of 13
सेक्टर-46 में भव्य आयोजन हुआ। जहाज से फूलों की पंखुडियां और शुभकामना संदेश मेला ग्राउंड में दर्शकों पर बरसाये गए। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया ने बताया कि सेक्टर-46 के दशहरा ग्राउंड में इस बार 81 फुट ऊंचा रावण जलाया गया।
विज्ञापन
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
5 of 13
सेक्टर-29 में ओसीएफ सांस्कृतिक मंच की ओर से ओसीएफ एस्टेट दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए। ग्राउंड में राम और रावण की सेना में भिड़ंत हुई। भारी संख्या में लोग दशहरा ग्राउंड में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
6 of 13
रामदरबार के सब्जी मंडी ग्राउंड और हल्लोमाजरा के कबाड़ी मार्केट के साथ लगे ग्राउंड में तीन तीन दशहरा मेला का आयोजन हुआ। सब्जी मंडी ग्राउंड में श्री विश्वकर्मा रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब और राजपूत ड्रमाटिक क्लब ने रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए। हल्लोमाजरा के ग्राउंड में रामदरबार फेज-1 की श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
7 of 13
मनीमाजरा में तीन जगह और मौली जागरां में एक जगह दशहरे का आयोजन किया गया। यहां सबसे बड़ा दशहरा द नेशनल एडी क्लब मनीमाजरा द्वारा हाउसिंग बोर्ड चौराहे के सामने शनि मंदिर के पीछे बने मैदान में मनाया गया। इस मैदान में रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के 55 फुट की ऊंचाई वाले तीन पुतले जलाए गए।
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
8 of 13
श्री राम नाटक सभा ने शिवालिक गार्डन के सामने मैदान में और इंदिरा कालोनी के धर्म रक्षक कलामंच न्यू इंदिरा कालोनी के प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुभाष नगर में दशहरा मनाया। नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-7 में 50 फुट का रावण जलाया गया। पूर्व पार्षद हरमोहिंदर सिंह लक्की इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
9 of 13
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को दशहरा का धूमधाम से आयोजन किया गया। पीयू के दशहरा ग्राउंड में 40 फुट से अधिक ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण को पुतले आकर्षण का केंद्र थे। रावण दहन के समय पीयू दशहरा ग्राउंड में 20 हजार से अधिक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
10 of 13
हरियाणा के अंबाला के बराड़ा कस्बे के श्रीरामलीला मैदान में शुक्रवार को देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। दो सौ फुट के रावण के इस पुतले को बनाने में करीब चार माह का समय लगा है। रावण के इस पुतले को दो बड़ी क्रेनों की मदद से खड़ा किया है।
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
11 of 13
दशहरे पर श्रीराम चंद्र इस पुतले को रिमोट कंट्रोल से आग लगाकर इसका दहन किया गया। इस पुतले के साथ साठ फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले व लंका भी बनाई गई है।
देखिए बुराई के प्रतीक रावण को धू-धूकर जलते
12 of 13
श्रीरामलीला क्लब बराड़ा के संस्थापक एवं प्रधान तेजिंद्र सिंह चौहान के अनुसार इस पुतले को बनाने में 20 लाख रुपये का खर्च आया है। रावण दहण को देखने अंबाला समेत दूसरे शहरों से भी काफी संख्या में लोग शुक्रवार को बराड़ा पहुंचे।
देश के सबसे ऊंचे इस रावण दहन के दौरान आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला। आतिशबाजी की सेटिंग इस कदर की गई कि काफी देर तक पूरा आसमान रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा।