फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

Sat, 25 Apr 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
धोखाधड़ी केस में आधी रात को पुलिस रेड के कारण सदमे से हरियाणा के करनाल में कांग्रेस नेता बलबीर पाल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। करनाल में शव को सड़क पर रखा और दिनभर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दस घंटे तक लोगों ने काछवा-करनाल मार्ग पर जाम लगाए रखा।
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

2 of 9
मौके पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया व उनकी पत्नी समेत पुलिस के तीन कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद परिजनों ने जाम खोला। शाम साढ़े चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। उधर, एसपी ने तीनों आरोपी तीनों पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

3 of 9
पुलिस को दी शिकायत में बलबीर पाल की माता प्रेम कुमारी ने बताया कि वीरवार रात साढ़े 11 बजे उनके घर सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी पहुंचे। शिकायत के अनुसार पुलिस ने उन्हें कहा कि बलबीर पाल को गिरफ्तार करेंगे उसको बाहर निकालो। उन्होंने जवाब दिया कि वह सुबह थाना में आ जाएंगे। इसके बाद पुलिस कर्मचारी जबरदस्ती दीवारें फांदने लगे।

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

4 of 9
गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण भी नहीं बताया और उनको धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने छत पर चढ़कर देखा तो भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया गाड़ी के पास खड़े थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

5 of 9
इसी दौरान घर में पुलिस की रेड के सदमे से बलबीर की छाती में दर्द हुआ और एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस सदमे में बलबीर पाल की मौत हो गई।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

6 of 9
इससे पहले विरोध करने पर पुलिस खाली हाथ अपनी जिप्सी भी छोड़ गई। इसके बाद सुबह फिर से पुलिस बलबीर को काबू करने उसके घर पहुंच गई। उधर, मौत से गुस्साए परिजनों से सुबह करनाल काछवा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

7 of 9
जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल व एसपी मौके पर पहुंचे, परिजन रेड पार्टी के पुलिस अधिकारियों व भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। शाम साढ़े चार बजे मौके पर एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद ही परिजनों ने जाम खोला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

8 of 9
प्रेम कुमारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एसआई रामनारायण मिश्रा, एएसआई बलदेव, हवलदार जसबीर समेत भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया, पत्नी हेमलता व जसविंद्र नरूला के खिलाफ 415, 306 व 34 आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, नप गए भाजपा नेता

9 of 9
करनाल के एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में धोधाधड़ी व साजिश का केस दर्ज है। उस मामले में आरोपी एएसआई ने रिमांड के दौरान बलबीर पाल का नाम लिया है। इसी केस के सिलसिले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन पुलिस का रवैया गलत था, इसलिए उन्हें तीनों को सस्पेंड कर छह लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें