फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: सब्जी मंडी में पहुंचे राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान, देखने के लिए जुट गई भीड़

Thu, 18 Oct 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
जागरुकता कार्यक्रम
लोगों की आंखें खुली रह गई, जब उन्होंने सब्जी मंडी में राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान को देखा। ऐसा समां बंधा कि देखने वालों का तांता लग गया, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
जागरुकता कार्यक्रम
यूटी प्रशासन के पर्यावरण विभाग ने एनजीओ युवासत्ता के साथ मिलकर सेक्टर-15 ए स्थित अपनी मंडी में पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

3 of 5
जागरुकता कार्यक्रम
इस मौके पर रामलीला के कलाकारों राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान ने लोगों को सब्जी खरीदने के लिए कपड़े के थैले बांटे। यह सभी कलाकार सेक्टर-23 की जागृति लीला कमेटी से थे।

4 of 5
जागरुकता कार्यक्रम
प्रशासन के वन विभाग के निदेशक देवेंद्र दलाई ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि वह घर से बाजार जाते समय दोबारा उपयोग होने वाला बैग साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि हर साल दुनिया भर में  एक ट्रिलियन बैग का उपयोग होता है। प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल का औसत समय केवल बारह मिनट होता है। इससे गायों और पक्षियों का दम घुटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जागरुकता कार्यक्रम
युवासत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि एक बार इस्तेमाल की जाने वाले प्लास्टिक पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके साथ ही न केवल निर्माताओं पर बल्कि इनका उपयोग करने वालों को भी सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर सेक्टर-15 की रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने कहा कि इस तरह का प्रतिबंध दस साल पहले ही लगाना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें