फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद ट्रोल हुआ राम रहीम, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट...

Mon, 14 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम, सुनारिया जेल
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने बाद राम रहीम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया। यूजर्स ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए हैं, पढ़कर हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम - फोटो : self
राम रहीम को दोषी करार देने के बाद सोशल मीडिया पर भी विचारों का सिलसिला चालू हो गया। अधिकतर लोगों ने राम रहीम को दोषी करार देने सही बताया। फे सबुक और व्हाट्सएप पर दिनभर इसको लेकर लोग अपने विचार रखे इसके अलवा लोगों ने कमेंट किया। वैसे तो शुक्रवार की सुबह से ही राम रहीम को लेकर सोशल मीडिया पर संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोषी करार देते ही फेसबुक पर लोगों ने तरह तरह की पोस्ट डालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
राम रहीम - फोटो : self
चुलियाना के सोमबीर ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि आज एक बार फिर से सत्य की जीत हुई। साध्वियों से बलात्कार की सजा भुगत रहे बलात्कारी राम रहीम को राम चंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिया गया। न्याय सभी के लिए एक जैसा होता है, सभी को इसके लिए बधाई। मनीषा ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि बलात्कारी राम रहीम को रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिया गया, सत्यमेव जयते।

4 of 7
Ram Rahim
रोहतक के सुनील ने पोस्ट डाली कि पहले ही राम रहीम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। देर से ही सही रामचंद्र छत्रपति को न्याय जरूर मिलेगा।गोहाना रोड की रितिका ने कहा कि राम रहीम को कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। ताकि अन्य बाबाओं को भी इससे सबक मिल सके। मनोज ने कहा कि रामचंद्र ने सच्चाई को उठाया था। इसी कारण उसकी हत्या कराई गई। राम रहीम और अन्य आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim
संजय ने कहा कि साध्वियों से दुष्कर्म की सजा के समय ही पत्रकार हत्याकांड में भी सजा मिलनी चाहिए थी। बुद्धिजीवियों ने कहा कि हत्यारोपियों को कम से कम उम्रकैद और अधिक से अधिक फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले लोगों की रूह कांप उठे। राम रहीम के लिए कोई भी सजा कम है। इंसानियत के नाम पर धब्बा है राम रहीम। राम रहीम को सजा होगी तो लोगों को सबक मिलेगा और आपराधिक घटनाएं कम हो जाएंगी।      
- लीली बाबा, पूर्व पार्षद, पंचकूला
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim
एडवोकेट नेहा कहा है कि हत्या का मुद्दा है तो उन्हें 10 साल से अधिक की सजा दी जाएगी और 1 लाख रुपये जुर्माना। 17 जनवरी को सजा कम करने पर बहस की जाएगी जोकि हो नहीं सकती। मेरा मानना है उन्होंने जितने अपराध किए हैं उन्हें उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। जीरकपुर से एक महिला का कहना है कि राम रहीम ने जुर्म किया है उसके लिए उम्रकैद की सजा भी कम है। अगर मरने के बाद फिर से मौत की सजा होती, वह भी राम रहीम के लिए कम होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim
एक अन्य महिला सुवीरा आनंद ने कहा कि जब मनुष्य गुरु की राह पर चलते हैं तो लोग उसे अपना भगवान मानने लगते हैं। ऐसे इंसान ही यह सब करने लगे तो समाज का कल्याण कहां से होगा। ऐसे इंसान को तो चौराहे पर खड़ा करके सबके सामने जान से मार देना चाहिए। एक कॉलेज स्टूडेंट कहती है कि राम रहीम किसी आतंकवादी से कम नहीं। उनको ज्यादा से ज्यादा सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरे ढोंगी बाबाओं में डर पैदा हो सके।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें