फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा समर्थकों का हंगामा जारी, रेलवे स्टेशन में लगाई आग, देखिए पहली तस्वीरें

Sat, 26 Aug 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
1 of 8
Ram Rahim Verdict
डेरा समर्थकों का उपद्रव पंचकूला के बाद अब पंजाब के कई हिस्सों में जारी है। देखिए कैसे एक रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Ram Rahim Verdict
डेरा सच्चा सौदा सिरसा मुखी को साध्वी यौन शोषण केस में दोषी करार दिए जाने पर भड़के डेरा प्रेमियों ने मलोट रेलवे स्टशेन पर पेट्रोल बम फेंक आग लगा दी। वहीं तोड़फोड़ भी कर दी। इस आगजनी में स्टेशन मास्टर के दफ्तर के कमरे का दरवाजा और पर्दे जल गए। वहीं टिकट काउंटर पर तोड़फोड़ से मॉनिटर, प्रिंटर व अन्य सामान चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

3 of 8
Ram Rahim Verdict
यही नहीं उपद्रवियों ने स्टेशन के मेन एंट्री गेट के साथ भी तोड़फोड़ कर दी। यह सब इतना जल्दी हुआ कि स्टेशन पर तैनात सीआरपीएफ पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मलोट रेलवे स्टेशन पर 2.50 बजे फाजिल्का-बठिंडा ट्रेन का समय हो रखा था।

4 of 8
Ram Rahim Verdict
स्टेशन मास्टर ओम हरि की ओर से ट्रेन को रवाना कर जैसे ही अपना चार्ज दूसरे स्टेशन मास्टर पीके जैन को दिया जा रहा था इतने में स्टेशन पर करीब पांच-छह डेरा प्रेमी आए। स्टेशन मास्टर के कमरे के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल बम फेंक गए। इससे दरवाजे और पर्दे पर आग लग गई। 
विज्ञापन

5 of 8
Ram Rahim Verdict
मौके पर दो-तीन सीआरपीएफ पुलिस कर्मी तैनात थे, जबकि अन्य स्टेशन के बाहर ड्यूटी पर थे। मगर सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि वे भी कुछ नहीं कर सके। भड़के प्रेमियों ने टिकट काउंटर पर भी पेट्रोल बम फेंका और तोड़फोड़ भी की। टिकट काउंटर पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भूषण ने जैसे-तैसे अपना बचाव किया, मगर उपद्रवी मॉनिटर, प्रिंटर व अन्य सामान को तोड़ गए। 
विज्ञापन

6 of 8
Ram Rahim Verdict
साथ ही स्टेशन के मेन गेट की भी तोड़फोड़ कर गए। डेरा प्रेमियों की ओर से रेस्ट हाउस के कमरे को भी आग लगाने की कोशिश की गई, मगर तब तक पुलिस अलर्ट हो चुकी थी। इस वारदात के चलते श्री गंगानगर से चलकर नांदेड़ साहिब जाने वाली ट्रेन को श्री गंगानगर के पास ही हिंदू मलकोट स्टेशन पर रोक दिया गया। इस ट्रेन का मलोट स्टेशन पर पहुंचने का समय 3.52 बजे है। ट्रेन रुकने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।       
विज्ञापन

7 of 8
Ram Rahim Verdict
पेट्रोल पंपों पर भी प्रेमियों ने लगाई आग      
हाईकोर्ट के फैसले से गुस्साए डेरा प्रेमियों ने मलोट के अबोहर रोड स्थित मक्कड़ ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप व गांव बुर्जा स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी ज्वलनशील पदार्थ फेंक आग लगा दी। मक्कड़ ऑटो मोबाइल पर भी करीब पांच-छह डेरी प्रेमी पहुंचे। वे पंप में पेट्रोल डालने वाली लगी मशीन को आग लगाकर भाग गए। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे बचाव हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
Ram Rahim Verdict
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। गांव बुर्जा पेट्रोल पंप में भड़के प्रेमियों ने दफ्तर में आग लगा दी। मगर फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी उस समय मलोट रेलवे स्टेशन पर ही थी। जब फायर ब्रिगेड को पंप पर आग लगने का पता लगा तो तुरंत वहां से पंप पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें