फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी मोडिफाई करता था राम रहीम की महंगी गाड़ियां, अब पुलिस को है तलाश

Sat, 10 Feb 2018 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Ram rahim cars - फोटो : File Photo
डेरा सिरसा मुखी राम रहीम के लिए अरामदार व नए तरीके से गाड़ियों को मोडिफाई करने वाले मेकेनिक ने ही मौड़ बम ब्लास्ट में उपयोग की गई मारुति कार में आरडीएक्स को फिट किया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब चार लोगों की तरफ से उक्त कार की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन

2 of 7
गुरमीत राम रहीम - फोटो : File Photo
पहचान करने वालों में एक पेंटर भी बताया जा रहा है। उक्त मामले की जांच के लिए बनाई एसआईटी के अधिकारी एआईजी इंटेलिजेंस स्वप्न शर्मा और डीआईजी रणबीर खटड़ा के अलावा एक इंस्पेक्टर ने वीरवार को उक्त चारों गवाहों को तलवंडी की अदालत में पेश कर उनके ब्यान दर्ज करवाए। उक्त मामले पर एसआईटी के अधिकारी किसी भी तरह की बात करने से इंकार कर रहे है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : File Photo
20 से 25 लाख में का खर्च आया था
सूत्रों ने बताया कि जिस मारुति कार को मौड़ बम बलास्ट में उपयोग किया गया था, वह डेरे के अंदर एक ब्लाक में तैयार की गई थी और उस कार को तैयार करने में बीस से 25 लाख रुपये तक का खर्च आया था। सूत्रों का कहना है कि उक्त कार को उसी कार मेकेनिक ने मोडिफाई कर कार में आरडीएक्स लगाया था जो डेरामुखी के लिए गाड़ियों को मोडिफाई करता है।

4 of 7
- फोटो : File Photo
सूत्रों ने बताया कि यह मेकेनिक डेरा सिरसा में ही रहता था और डेरे की ही गाड़ियों का काम करता था। जिसके बदले में उसे अच्छा खासा वेतन डेरे की ओर से दिया जाता था। यह शुरू से ही सामने निकल के आ रहा था कि मौड़ बम बलास्ट के तार सिरसा से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक कांग्रेस नेता को बम से उड़ाने की तैयारी सिरसा में ही की गई थी। कार मेकेनिक के कहने पर ही उस कार को कबाड़ में खरीदा गया था और उस पर फर्जी स्कूटर नंबर लगाया गया, ताकि घटना के बाद कुछ आसानी से पता न चल सकें । 
विज्ञापन

5 of 7
Gurmeet Ram rahim - फोटो : File Photo
सूत्रों ने बताया कि उक्त मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम बहुत ज्लद डेरे के उस ब्लाक का दौरा कर जांच करेगी जहां पर उक्त मारूति कार को तैयार किया गया था । सूत्रों ने बताया कि कार में जिस तरीके से आर डी एक्स फिट किया गया था उस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आर डी एक्स फिट करने वाला कार मकेनिक इस काम में पूरा माहिर था और हो सकता है कि वो किसी आंतकी संगठन के लिए भी काम कर चुका हो । 
विज्ञापन

6 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
एसआईटी अधिकारियों के अलग अलग ब्यान मामले को बना रहे संदिगधएसआईटी में शामिल एआईजी इंटेलिजेंस स्वपन शर्मा का कहना है कि उक्त मामले में अभी देर लगेगी क्यों कि लंबर प्रोसैस है । अभी कुछ कहना ज्लदबाजी होगी । वहीं दूसरी तरफ इसी एसआईटी में शामिल डीआईजी खटडा दावा कर रहे है कि पुलिस उक्त मामले का खुलासा ज्लद करेगी, पुलिस मामले के बहुत करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : File Photo
वहीं मौड बम बलास्ट में अपनों को खोह चुके पीडितों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के उक्त दोमुंहे ब्यान मामले को संदिगध बना रहे है। अगर पुलिस मामले के करीब पहुंच गई है तो वो जनतक क्यों नही कर रही कि आखीर उक्त बम बलास्ट में किसका हाथ था ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें