फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम से मिलने फिर जेल पहुंची मां और कह गई बड़ी बात, जानिए क्या?

Wed, 29 Nov 2017 09:15 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम की मां
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम से मिलने के लिए एक बार फिर उनकी मां जेल पहुंची और बेटे से ऐसी बात कही कि वह भावुक हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम से मिलने सोमवार को मां नसीब कौर सुनारिया जेल में पहुंची। उसके साथ बेटा, बेटी और दामाद भी साथ थे। जेल में मुलाकात करने के बाद वापस रवाना हो गए। बताया जाता है कि सिरसा डेरे की गद्दी सौंपने को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ गुरमीत ने चर्चा की। गुरमीत ने पीठ दर्द के बारे में मां को बताया तो उन्होंने जेल प्रशासन से उन्हें कठोर श्रम न देने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 7
गुरमीत राम रहीम
सोमवार करीब दो बजे राम रहीम की मां नसीब कौर, बेटा जसमीत, बेटी चरणप्रीत कौर और दामाद शान-ए-मीत सुनारिया जेल पहुंचे। उनके अलावा एक ड्राइवर था। मुलाकात के बाद सवा तीन बजे सभी सदस्य वापिस चले गए। वहीं मुलाकात के दौरान राम रहीम की मां ने उससे डेरे के उत्तराधिकारी को लेकर बातचीत की और जसमीत को डेरामुखी बनाने के लिए कहा।

4 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम की मां उसकी जगह पोते जसमीत को गद्दीनशीन बनाना चाहती है, जिसके लिए वह दो बार लगातार बेटे से मिलने के लिए आयी। राम रहीम की मा का कहना है कि डेरे में पूजा पाठ की गतिविधियां पूरी तरह से बंद है। डेरे का आम काम भी प्रभावित हो रहा है। अगर जसमीत गद्दीनशीन हो जाएगा तो जो कुछ लोग बचे हैं वह डेरे से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim
पर यह बात राम रहीम को नागवार गुजरी। जेल में रहते हुए भी राम रहीम का हनीप्रीत के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। वह हनीप्रीत को अपनी गद्दी पर बैठाना चाहता है, जिसके चलते उसने बेटे को गद्दी देने से मना कर दिया। यही वजह है कि अब परिवार वाले राम रहीम पर भावनात्मक दबाव बनाने के लिए लगातार उससे मिल रहे हैं, जबकि राम रहीम का हनीप्रीत प्रेम उन पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim
बता दें कि नसीब कौर बेटे से कई बार मिल चुकी हैं। वे सबसे पहले 15 सितंबर को बेटे से मिलने आई, फिर 16 अक्तूबर को बेटा जसमीत, पत्नी हरजीत, बेटी चरनजीत, दामाद रूहमीत आये थे। बात न बनने पर अगली मुलाकात पर 29 अक्तूबर को विपासना भी उनके साथ आयी। 20 नवबंर को परिवार वालों ने फिर मुलाकात की। परिवार के सदस्यों के अलावा एडवोकेट भी समय-समय पर मुलाकात करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim
वहीं जेल प्रशासन से जुड़े लोगों की मानें तो सोमवार को 20 मिनट तक हुई मुलाकात में राम रहीम और परिजन काफी भावुक थे। हनीप्रीत को जमानत न मिलना और डेरे की गतिविधि प्रभावित होने के कारण जल्द ही राम रहीम कोई फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें