फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद क्या हुई राम रहीम की हालत, जानिए

Sun, 13 Jan 2019 11:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम, सुनारिया जेल
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को दोषी करार दिया गया है, लेकिन उसके बाद बाबा की जो हालत हुई है, देखकर मां और पत्नी की टेंशन बढ़ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राम रहीम
इस मामले में राम रहीम को 17 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी और इस वजह से राम रहीम काफी परेशान है। पिछले कई दिन से बाबा आधी डाइट की खा रहा था। शनिवार को उसने खुद खाना मांगकर खाया। वह किसी से बात नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि राम रहीम का करीब तीन किलो और वजन घट गया है।
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम
11 जनवरी को दोषी करार दिए जाने के बाद भी राम रहीम करीब चार मिनट तक सुनारिया जेल में सिर पकड़कर बैठा रहा। उसकी यह दशा देखकर एक जवान ने उसका हालचाल पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तबीयत खराब होने की आशंका से अस्पताल की टीम ने जेल में ही उसके स्वास्थ्य की जांच की।

4 of 6
राम रहीम - फोटो : self
लेकिन करें भी तो क्या, उसके गुनाहों की फेहरिस्त ही इतनी लंबी है कि सजा न दी गई तो पीड़ितों के साथ अन्याय होगा। दो साध्वियों का यौन शोषण करने के आरोप में वह सजायाफ्ता है। इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में वह रेप केस में हुई 20 साल की सजा भुगत रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड के अलावा उस पर 400 से ज्यादा साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप है। डेरे के मैनेजर रंजीत की हत्या का आरोप भी है। पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप है। कइयों को जान से मारने की धमकी देने और प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ram Rahim - फोटो : File Photo
नियमों की अनदेखी करके डेरा सच्चा सौदा में निर्माण कार्य करवाने का आरोप है। डेरे में अपनी करंसी चलाने का आरोप है। सत्संग के दौरान लोगों को जबरदस्ती अपने उत्पाद खरीदने के लिए डराने धमकाने का आरोप है। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने पत्नी से बलात्कार का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें