फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने कहा था- हनीप्रीत के बिना नहीं रह सकता राम रहीम, अब मुसीबत हुई

Wed, 18 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस राखी सावंत ने कई तरह के बयान दिए थे, लेकिन अब उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
rakhi sawant gets bail
दरअसल, मानवाधिकार कार्यकर्ता मोमीन मलिक ने फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी है। मलिक ने कहा है कि राखी लगातार हनीप्रीत को मीडिया में तरह तरह के बयान देकर बदनाम कर रही हैं। वह राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते पर भी अनाप शनाप बयानबाजी कर रही हैं। यदि वास्तव में उनके पास कोई तथ्य है तो वह अदालत में पेश होकर हनीप्रीत के खिलाफ गवाही दे। इस तरह किसी को बदनाम करना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत - फोटो : Twitter
हनीप्रीत को एक्टिंग और डांसिंग के टिप्स दिए थे
राखी सावंत ने कहा था कि हनीप्रीत को एक्ट्रेस बनाने में उसकी अहम भूमिका है। राखी ने ही हनीप्रीत को एक्टिंग और डांसिंग के टिप्स दिए थे। मेकअप का हुनर भी सिखाया था। इस बात का खुलासा खुद राखी सांवत ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में किया था। राखी गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत को करीब साढ़े तीन वर्षों से जानती हैं। उनका सिरसा डेरे में भी आना-जाना लगा रहता था।

 

4 of 6
rakhi sawant
मुंबई आती थी तो मेरे पास ही ठहरती थी
राखी सावंत ने फोन पर बताया कि हनीप्रीत से उनकी गहरी दोस्ती है। यही नहीं, हनीप्रीत जब भी मुंबई आती थी तो मेरे पास ही ठहरती थी। राखी ने बताया कि उन्होंने हनीप्रीत को एक पार्टी में अभिनेता ऋतिक रोशन से भी मिलवाया था। अभिनय जगत से प्रभावित हनीप्रीत ने एमएसजी शृंखला की फिल्मों में अभिनय भी किया था। राखी ने बताया कि इस शृंखला के लिए उसे उन्होंने ही अभिनय और डांस सिखाया।
विज्ञापन

5 of 6
rakhi sawant
‘राम रहीम को काबू में रखती थी हनीप्रीत’
राखी सावंत अपने भाई राकेश सावंत की ओर से निर्देशित फिल्म ‘अब होगा इंसाफ’ में हनीप्रीत का किरदार निभा रही हैं। राखी बताती हैं कि हनी को जानने के कारण उनके लिए यह किरदार निभाना आसान हो गया है। हनीप्रीत राम रहीम को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में रखती थीं। राखी के अनुसार, राम रहीम की आधी से ज्यादा प्रॉपर्टी हनीप्रीत के नाम पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत
गुफा में मुझे शराब ऑफर की गई थी
राखी के मुताबिक, राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बगैर नहीं रह सकता है। अक्सर वो जब भी मीडिया के सामने आया तब हनीप्रीत हमेशा ही उसके साथ रही है। राखी ने कहा कि क्या कभी बाप-बेटी के रिश्ते इस तरह के होते हैं। उनके बीच कोई न कोई रिलेशन जरूर था। मैं बुलाए जाने पर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा गई थी। मैं बाबा की गुफा में भी गई, जहां मुझे शराब ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें