फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे 'प्रभु'

Mon, 06 Apr 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
रेल मंत्री सुरेश प्रभु सपत्नीक अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

Pics: गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे 'प्रभु'

2 of 6
प्रभु रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इलाही गु़रबाणी का श्रवण किया और एसजीपीसी के अधिकारियों ने प्रभु को हरिमंदिर साहिब के माडल और सिख इतिहास की पुस्तकें और सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

Pics: गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे 'प्रभु'

3 of 6
उन्होंने कहा कि वह पहले भी एक बार हरिमंदिर साहिब आए थे। वह दूसरी बार अब मंत्री बन कर माथा टेकने आए है। उनको हरिमंदिर साहिब आकार काफी आत्मिक शांति और सकून मिला है।

Pics: गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे 'प्रभु'

4 of 6
प्रभु ने कहा कि श्रद्धालुओं को गुरु नगरी तक पहुंचाने में रेलवे अहम भूमिका निभाता है। देश व विदेशों से लाखों लोग व श्रद्धालु हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर आते हैं। सब से अधिक श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से अमृतसर पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Pics: गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे 'प्रभु'

5 of 6
प्रभु ने बताया कि अमृतसर के रेलवे स्टेशन को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे खुबसूरत, बढ़िया और अति आधुनिक सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। पंजाब सरकार और एसजीपीसी की मदद से केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय इस रेलवे स्टेशन को अति सुविधाओं वाला और सुंदर बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे 'प्रभु'

6 of 6
प्रभु ने कहा कि रेलवे स्टेशन के आर्कीटेक्चर में भी सिख विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एसजीपीसी की ओर से सहयोग लिया जाए। पंजाब में सभी रेलवे स्टेशनों में सुधार, रेलवे की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए हम पंजाब सरकार के साथ सहयोग करेंगे। एक कारपोरेशन या कंपनी बनाई जाएगी। जिस में पंजाब सरकार का भी पूरा सहयोग होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें