चंडीगढ़ आए राहुल गांधी से मिलने के लिए पंजाब के विधायक-सांसद 'बच्चों' की तरह भिड़ते दिखाई दिए। देखिए तस्वीरें..
विज्ञापन
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
2 of 18
सुरक्षा के लिहाज से ब्लॉक व जिला प्रधानों और विधायकों-सांसदों के लिए अलग एंट्री गेट बनाए गए थे। जहां एंट्री पास लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
3 of 18
जिला व ब्लॉक प्रधानों की बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के लोगों ने बाहर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
4 of 18
मीटिंग हॉल के बाहर कई कांग्रेसी नेता आगंतुकों की सूची में अपना नाम खोजने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
5 of 18
मीटिंग में राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं की लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
6 of 18
राहुल के कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस वर्कर भी पहुंचीं, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बाहर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
7 of 18
फतेहजंग बाजवा ने महिला कांग्रेस वर्करों को आश्वासन दिया कि वह शाम को राहुल के साथ मुलाकात करवाएंगे। वर्करों ने नारेबाजी बंद कर दी, लेकिन गेट से नहीं हटीं। मीटिंग खत्म होने के बाद अंबिका सोनी ने उन्हें अंदर बुलवाया।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
8 of 18
वर्करों ने राहुल से कहा कि वह पैराशूट सिस्टम बंद करने की बात कर रहे हैं और ऐसे लोगों को पद दिए जा रहे हैं। किट्टू गरेवाल पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। 2012 विधानसभा चुनाव में वह पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ आजाद चुनाव लड़ी थीं।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
9 of 18
चंडीगढ़ में मीटिंग के बाद नव-नियुक्त पंजाब महिला कांग्रेस प्रधान किट्टू
गरेवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नियुक्ति के बाद से उनके खिलाफ लगातार
स्वर मुखर हो रहे हैं। अब पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनकी
नियुक्ति की जांच की बात कही है। इसके बाद वर्करों ने राहत की सांस ली।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
10 of 18
राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि फ्रंट पर सत्ता नहीं, संगठन होना चाहिए। वर्करों को तरजीह दी जानी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी में पैराशूट सिस्टम से टिकट या पद देने की परंपरा बंद की जाएगी। राहुल ने पहली मीटिंग जिला और ब्लॉक प्रधानों के साथ की।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
11 of 18
राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि बूथ लेवल कमेटियां बनें। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मीटिंग हर महीने हो जिसमें सांसद या विधायकों का आना जरूरी होगा। वर्करों से पूछकर ही टिकट दिए जाएं। राहुल ने कहा कि वर्कर लड़ता है, अस्पताल और जेल जाता है। लेकिन सरकार बनने के बाद वह बेगाना महसूस करता है।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
12 of 18
राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि सत्ता नहीं, संगठन फ्रंट पर रहे। सभी 19 हजार बूथ पर एक महीने के अंदर 11 लोगों की कमेटियां बनाई जाएं। इस मुहिम में ग्रासरूट लेवल पर दो लाख पार्टी वर्करों को शामिल किया जाए। राहुल से एक ही बात कही कि आपने समस्या तो डायग्नोज कर ली, अब इसका ट्रीटमेंट भी करो।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
13 of 18
राहुल गांधी ने वर्करों से कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप बाजवा को छोड़ें, आप एकजुट होकर चलें। क्योंकि कांग्रेस हारी तो इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। लेकिन वर्करों का बिगड़ेगा, इसलिए वे एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव हारे तो पंजाब में कांग्रेस का नाम नहीं रहेगा।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
14 of 18
चंडीगढ़ में राहुल गांधी की मौजूदगी में कैप्टन अमरिंदर सिंह उपेक्षित रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान बाजवा का पलड़ा भारी रहा। कैप्टन की बयानबाजी से नाराज चौधरी ने कार्यक्रम की योजना इस तरह बनाई गई थी कि कैप्टन को साइडलाइन किया जा सके।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
15 of 18
चंडीगढ़ आए राहुल गांधी से मिलने के लिए पंजाब के विधायक-सांसद 'बच्चों' की तरह भिड़ते दिखाई दिए। देखिए तस्वीरें..
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
16 of 18
आखिरी मीटिंग किसानों की थी, उसमें सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ को बुला लिया गया, लेकिन कैप्टन को नहीं बुलाया गया। कैप्टन करीब तीस मिनट तक बाहर ही खड़े रहे। मीटिंग खत्म होने के बाद राहुल से मिलकर वे वापस गए।
राहुल के सामने 'बच्चों' की तरह भिड़े विधायक
17 of 18
राहुल ने भी न तो जिस मीटिंग में कैप्टन थे, उसमें एक बार कैप्टन को बोलने के लिए कहा। न ही जिन दो मीटिंग में कैप्टन नहीं थे, उनमें बुलाने को कहा। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आए लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के लोगों ने बाहर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी के कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के नेता भी शिरकत करने पहुंचे। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह बाजवा, कुलजीत सिंह नागरा और सुनील जाखड़ भी थे।