फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने वाली हैं ‘राधे मां’, देखिए उनसे जुड़ी 10 हैरान करने वाली बातें

Thu, 18 May 2017 09:16 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’
कंट्रोवर्सी क्वीन 'राधे मां' बहुत जल्द फिल्मों में एंट्री करने जा रही है। इस मौके पर हम आपकों उनके जीवन से जुड़ी 10 खास बातें बताने जा रहे हैं, देखिए
विज्ञापन

2 of 11
हरिद्वार में राधे मां - फोटो : amar ujala
खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां अक्सर विवादों के चलते चर्चा में रहीं लेकिन अब वो एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग भी की।
विज्ञापन

3 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’ - फोटो : amar ujala
खबर है कि राधे मां जल्द ही एक वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, राधे मां 'नो कास्टिंग नो काउच ओनली आउच' नाम की वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। इस सीरीज में राधे मां खुद के ही किरदार में नजर आएंगी जो लीड किरदार की मार्गदर्शक बनती है।

4 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’ - फोटो : अमर उजाला
इस सीरीज के प्रोड्यूसर रमन हांडा के मुताबिक, इस सीरीज के जरिए वो लोगों को असली राधे मां से मिलाना चाहते हैं। उनके अनुसार राधे मां का मतलब है 'राह दे मां' और राधे मां वेब सीरीज में कुछ इसी तरह के किरदार में नजर आएंगी। राधे मां इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं जिसे उन्हीं के पॉश बंगले में शूट किया गया।
विज्ञापन

5 of 11
radhe maa - फोटो : amar ujala
बता दें कि राधे मां का वास्तविक नाम सुखविंदर कौर है। प्राप्त सूचना के अनुसार सुखविंदर कौर का जन्म 4 अप्रैल 1965 में पंजाब के जिले गुरुदासपुर के दोरंगला गांव में हुआ था। वह अपने गांव के काली देवी मंदिर में काफी दिन तक रही और वहां के लोगों को बचपन से कुछ चमत्कारिक चीजें दिखाया करती थी। हालांकि उसके गांव वालों ने उसके बारे में बचपन में किसी भी चमात्कारिक शक्ति होने से या दिखाने से इनकार किया।
विज्ञापन

6 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’ - फोटो : अमर उजाला
तरह-तरह के आरोपों और अपने पहरावों को लेकर सुर्खियों में छाई ‘राधे मां’ पंजाब के एक हलवाई के बेटे की बहू बनीं। उनकी शादी मोहन सिंह के साथ हुई थी, शादी के समय सुखविंदर की उर्म 17 साल थी। जब सुखविंदर की शादी हुई उस वक्त उसके ससुराल की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। सुखविंद जब 22 साल की हुई तब तक उसके छह बच्चे हो चुके थे।
विज्ञापन

7 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’
बताते हैं अपनी पति की आर्थिक सहायता के लिए वह कपड़ा सिलती थी लेकिन इसी दौरान उसका पति कमाने के लिए कतर की राजधानी दोहा चले गए। पति के कतर जाने के बाद सुखविंदर अध्यात्म की ओर मुड़ गई और महन्त रामदीन की शिष्या बन गई। महन्त रामदीन ने ही सुखविंदर को राधे नाम दिया। इसके बाद राधे संत समागमों में जाने लगी और लोगों से पहचान करने लगी।

8 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’ - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में कुछ साल रहने के बाद राधे फिर अपने पंजाब जाने लगी जहां लोग पहले से ज्यादा संख्या में उसके शिष्य बनने लगे। इसी दौरान राधे अपने पति और दो बेटों को मुंबई ले गई और फिर पंजाब में बार आकर अपने शिष्यों से मिलने लगी। इसके बाद राधे मां को देखने के लिए जब काफी संख्या में लोग आने लगे तो मुंबई के गुप्ता परिवार प्रचार कर राधे दर्शन शुरू कराया और फिर चल पड़ा राधे मां का देवी बनकर लोगों को दर्शन देने का धंधा।

 

9 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’ - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में मुकेरियां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुर में राधे मां का आध्यात्मिक निवास मां भगवती मंदिर है। मंदिर में उनकी बहन अपने परिवार के साथ रहती हैं और मंदिर की देखरेख करती हैं। भक्तों के बीच सुखविंदर कौर के पति को पिता का दर्जा मिला हुआ है और उन्हें ‘डैडी जी’ कहा जाता है। राधे की बहन को भक्त ‘रज्जी मासी’ और उनके पति को ‘मासड़ जी’ कह कर संबोधित करते हैं।

10 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’
राधे मां की भाभी बलविंदर कौर की हत्या के मामले में उनके भाई और पिता को सजा भी हो चुकी है। बलविंदर कौर के भाई जगतार सिंह ने गांव नानोनंगल में पिछले साल आरोप लगाया था कि उनकी बहन की हत्या में राधे मां भी शामिल थी। राधे मां के दो भाई और पिता ने उनकी बहन की हत्या की थी, जिन्होंने 10-10 साल की सजा काटी। एक बार राधे मां ने अपनी भाभी बलविंदर को इतना धमकाया था कि वह बेहोश ही गई थीं।
विज्ञापन

11 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’ - फोटो : amar ujala
राधे मां अपने सत्संग के दौरान खुद को देवी दुर्गा की एक अवतार के तौर पर चित्रित करने के लिए वैसा ही वेश बनाती थी। इस पर विरोध के स्वर तेज होने लगे। 2003-04 में फगवाड़ा में एक हिंदू संगठन ने देवी दुर्गा की अवतार के रूप में राधे मां के चित्रण पर आपत्ति जताई और आंदोलन छेड़ा तो राधे मां को पर माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें