शोभायात्रा में करोड़ों की जगुआर देखकर लोगों का मुंह खुला रहा गया। उससे बड़ा शॉक तब लगा, जब उस कार से राधे मां निकलीं और फिर उसके बाद...
विज्ञापन
2 of 5
राधे मां
जय-जयकार करते हुए लोगों ने राधे मां को घेर लिया। कुछ महिलाओं ने तो राधे मां को चूम लिया तो कुछ पैरों में पड़ गए। आलम ये था कि लोग राधे मां को गोद में उठाने की गुजारिश करने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
राधे मां
पंजाब के पठानकोट में शिव सेना बाला साहब ठाकरे द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल होने के लिए राधे मां हाईटेक जगुआर कार में सवार होकर पहुंचीं।
4 of 5
राधे मां
राधे मां से मिलने शहर के मेयर अनिल वासुदेवा व उनकी पत्नी समेत कई लोग पहुंचे। बता दें कि राधे मां चार दिन के दौरे पर पंजाब आई हैं और इसके लिए शनिवार को वे अमृतसर पहुंची।
जैसे ही वे एयरपोर्ट पर पहुंची, उनके भक्त वाहवाही करने लगे। उन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लग गया और वे मोबाइल में उनके कैद करने लगे। उनका लाल रंग का गाउन भी देखते ही बना।