पंजाब यूनिवर्सिटी ने 2015 सत्र में पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और एफिलिएटेड कॉलेजों में एमएड (रेगुलर) में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनसीईटी की नई गाइडलाइंस के तहत पीयू ने आगामी सत्र से एमएड कोर्स को दो साल करने का फैसला लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
पीयू में एमएड अब 2 साल की, दाखिले की दौड़ शुरू
2 of 7
पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में एमएड की कुल 1200 सीटें हैं। जिनमें से पीयू कैंपस में 150 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया ने बताया कि एमएड जनरल, एमएड गाइडेंस एंड काउंसिलिंग और एमएड एजुकेशनल टेक्नालॉजी हर यूनिट में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
पीयू में एमएड अब 2 साल की, दाखिले की दौड़ शुरू
3 of 7
एमएड में दाखिले पीयू की ओर से आयोजित एंट्रेंस टेस्ट के तहत होंगे। मेरिट 50 फीसदी अंक एंट्रेंस और 50 फीसदी अंक ग्रेजुएशन की वेटेज के तहत बनाई जाएगी। एंट्रेंस टेस्ट में स्टूडेंट्स को कम से कम 20 फीसदी अंक लेने होंगे।
पीयू में एमएड अब 2 साल की, दाखिले की दौड़ शुरू
4 of 7
स्टूडेंट्स 2 जून तक वेबसाइट http://medadmissions.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमएड में दाखिले के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए प्रॉस्पेक्टस और अन्य जानकारी पीयू वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
पीयू में एमएड अब 2 साल की, दाखिले की दौड़ शुरू
5 of 7
आवेदन के लिए फीस एसबीआई बैंक में जमा करनी होगी। फीस 5 जून तक जमा होगी। एमएड कोर्स में दाखिला और पीयू एफिलिएटेड करीब 20 बीएड कॉलेजों में मिलेगा।
विज्ञापन
पीयू में एमएड अब 2 साल की, दाखिले की दौड़ शुरू
6 of 7
चंडीगढ़ में पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन और सेक्टर-36 स्थित देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 50-50 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
पीयू के सबसे पुराने विभाग जोलॉजी में बीएससी (30 सीटें) और एमएससी (20) सीटों पर दाखिला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के तहत होता है। विभाग में बीएससी कोर्स पांच साल का इंटिग्रेटेड कोर्स है। जिसके तहत बीएससी के साथ ही एमएससी कराई जाती है। 2015 सत्र में दाखिले के लिए 28 अप्रैल तक पीयू वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 मई को एंट्रेंस टेस्ट होगा।