फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की जीत के लिए गुपचुप तरीके से प्रीति जिंटा ने किया यह उपाय, धुआं फैलने से खुला राज

Sat, 30 Mar 2019 02:16 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : File Photo
मुंबई और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले से पहले टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने खास उपाय किया है। यह उपाय गुपचुप तरीके से किया गया है। इसकी भनक किसी को न लगे इसके भी पुख्ता इंजजाम किए गए थे। आइए जानते हैं प्रीति जिंटा ने जीत के लिए कौन सा उपाय किया ...
विज्ञापन

2 of 5
preity zinta - फोटो : File Photo
पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने बेहद गुपचुप अंदाज में मोहाली के पीसीए स्टेडियम में हवन कराया है। यह सब टीम की जीत के लिए किया गया है। इसकी जानकारी किसी को न हो इसके भी इंतजाम किए गए थे।

Bihar board class 12th 2019 के Result Updates देखने के लिए यहाँ क्लिक करे 
विज्ञापन

3 of 5
preity zinta - फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों के अनुसार, प्रीति जिंटा स्टेडियम में दोपहर में पहुंचीं और उन्होंने अपनी टीम के कुछ लोगों के साथ हवन में भाग लिया। हवन का काफी धुआं स्टेडियम के निचले हिस्से में फैल गया था।  पंजाब टीम के ड्रेसिंग रूम के बाहर हवन कुंड बनाया गया था। हवन कुंड के पास ही आग बुझाने वाले दो यंत्र भी रखे गए थे।

4 of 5
Preity zinta - फोटो : फाइल फोटो
शनिवार को पंजाब की टीम का पहला मुकाबला मुंबई की टीम से होगा। जिस समय प्रीटी जिंटा टीम के सदस्यों के साथ हवन कर रही थी उस समय बाउंसर आस-पास मौजूद रहे। किसी को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा था और गेट पर ताले लगा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priety zinta - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि पंजाब की टीम ने पीसीए (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान बनाया है। इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सीजन में पंजाब की टीम इस स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है। प्रीति जिंटा को अपनी टीम से काफी लगाव है। यही कारण है कि लगभग सभी मुकाबलों में वह स्टेडियम पहुंच कर टीम का हौसला बढ़ती हैं। मोहाली में मुकाबले से पहले हवन करना प्रीति जिंटा शुभ मानती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें