गौरी लंकेश और भौमिक शांतनु के बाद देश में एक और वरिष्ठ पत्रकार की हत्या कर दी गई। उनकी मां को भी कत्ल किया गया, हाल ऐसा किया कि तस्वीरें देखना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
2 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी मां गुरचरण कौर (92) को गला घोंट कर मारा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले।
विज्ञापन
3 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया। हत्यारे केजे सिंह की 20 साल पुरानी हरे रंग की फोर्ड आइकॉन कार और एलईडी भी ले गए हैं। केजे सिंह चंडीगढ़ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘दा ट्रिब्यून’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम कर चुके थे।
4 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पुलिस की टीमें लूट समेत विभिन्न एंगलों पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
जानकारी के मुताबिक केजे सिंह अविवाहित थे और मां के साथ रहते थे। शहर में रहने वाले रिश्तेदार ही उन्हें दोपहर का खाना देने आते थे। शनिवार को सेक्टर-71 में रहने वाली बहन यशपाल कौर व भांजा अजय पाल खाना लेकर आए। करीब एक बजे जब वह पहुंचे तो केजे सिंह की कार वहां नहीं थी।
विज्ञापन
6 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे पर उन्हें खून दिखा तो होश उड़ गए। अंदर गए तो एक कमरे में गुरचरन कौर का शव था। जबकि अंदर वाले कमरे में केजे सिंह की खून से सनी लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
7 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस के मुताबिक, घर के अंदर लगा एक पर्दा भी मुड़ा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि केजे सिंह ने पहले व्यक्ति को देखा होगा। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला होगा। जैसे ही दरवाजा खुला होगा आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया।
8 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह के हाथों पर भी चाकू के निशान मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब केजे सिंह बचाव करते हुए चीखे होंगे तो उनकी मां दूसरे कमरे से पहुंचीं और आरोपियों को देख लिया। अपना भेद खुलने के डर से ही उन्होंने केजे सिंह के बाद उनकी मां की भी हत्या कर दी।
9 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि हत्याकांड में किसी भेदी का हाथ है। केजे सिंह का घर फेज-3बी2 की मार्केट के ठीक पीछे जैम स्कूल के पास कोने वाला था। उनके घर के बाहर से पार्क की तरफ रास्ता जाता है। इसके अलावा दो रास्ते उनके घर के आगे से जाते हैं, लेकिन अनजान लोगों के लिए केजे सिंह दरवाजा नहीं खोलते थे।
10 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने केजे व उनकी मां की हत्या के करने के बाद उनके बाथरूम में जाकर लिक्वेड डिटोल से हाथ तक धोए थे। इस संबंधी भी पुलिस ने कई तथ्य अपने कब्जे में लिए हैं। साथ ही मौके की वीडियोग्राफी की गई है।
11 of 12
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह के पड़ोसियों के मुताबिक वह ज्यादातर घर में ही रहना पसंद करते थे। वहीं, केजे सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने दो घरों से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली हैं। साथ ही पुलिस को सुराग हाथ लगा है कि हत्या के बाद आरोपी कार में अंबाला साइड की तरफ गए हैं।
पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि केजे सिंह भी उनके मित्रों में से एक थे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि उनके घर के बिलकुल साथ में एक पार्क लगता है। जहां पर अक्सर लड़के हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। जिसके बाद उन्होंने पीसीआर को वहां पर गश्त करने के लिए कहा था।