आम आदमी पार्टी सियासी पिच पर हिट विकेट से बचना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट रखने पर हाईकमान का जोर है। मान-मनौव्वल के बाद खरड़ विधायक अनमोल को मनाकर आप ने विरोधियों से मुद्दा छीन लिया।
विज्ञापन
1 of 7
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन
- फोटो : X @AnmolGaganMann
साल 2027 में प्रस्तावित पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सूबे में नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को पुख्ता ढंग से कायम रखना चाहती है। किसी भी तरह की गलती से आप सियासी पिच पर हिट विकेट से बचना चाहती, क्योंकि आप का लक्ष्य सूबे में दोबारा सरकार बनाने का है और इसी आप-2.0 मिशन के लिए पार्टी ने अभी से कमर कस ली है।
ऐसे समय में पार्टी अपनी अंदरूनी खींचतान से बचते हुए पंजाब और पंजाबियों की तरक्की पर ही मुख्य फोकस रखना चाहती है। यही वजह है कि मान-मनौव्वल के बाद दिग्गजों ने नाराज विधायक अनमोल गगन मान को 24 घंटे के भीतर ही मना लिया और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से चर्चा के बाद उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
अनमोल गगन मान।
- फोटो : संवाद
अनमोल खरड़ सीट से आप की विधायक हैं। साल 2022 में पहली बार उन्होंने चुनाव जीता और उन्हें मंत्री बनाया गया। हालांकि, कुछ कारणों के चलते सितंबर 2024 में अनमोल को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 7
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन
- फोटो : X @AnmolGaganMann
अनमोल की नाराजगी दूर कर उनका इस्तीफा किया नामंजूर
अपना सियासी कद घटने की वजह 19 जुलाई को अनमोल ने विधायकी और सियासत दोनों छोड़ने का एलान कर लिया था। अनमोल के इस फैसले के बाद विरोधी भी एकदम सक्रिय हुए और उन्होंने आप की सियासी घेराबंदी शुरू कर दी थी मगर आप हाईकमान ऐसे दौर में कोई भी ऐसा मुद्दा विरोधियों के हाथ नहीं लगने देना चाहती थी। लिहाजा विधायक अनमोल की नाराजगी दूर कर उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए विरोधियों के हाथ से पार्टी ने यह मुद्दा छीन लिया है।
4 of 7
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन
- फोटो : X @AnmolGaganMann
पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की ओर से पंजाब में आप नेताओं को यह भी निर्देश दिए हैं कि इस वक्त सूबे में पार्टी की एकजुटता को कायम रखा जाए। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर दिग्गज नेताओं की बात को गंभीरता से सुना जाए और उनकी जायज बात पर संज्ञान भी लिया जाए ताकि किसी प्रकार से नाराजगी की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
5 of 7
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन
- फोटो : X @AnmolGaganMann
केस दर्ज होने के डर से वापस लिया इस्तीफा: इशप्रीत
अनमोल गगन मान के मामले में कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष इशप्रीत सिंह ने कहा कि अनमोल गगन ने अचानक इस्तीफा दिया और फिर वे एक दिन में ही मान गईं। ऐसा कर उन्होंने अपना खरड़ हलका एक दिन के लिए लावारिस छोड़ दिया था जो कि गंभीर बात है।
विज्ञापन
6 of 7
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन
- फोटो : X @AnmolGaganMann
उन्होंने कहा कि अनमोल के खिलाफ एनएसयूआई की ओर से विभिन्न आरोप लगाते हुए मोहाली के खरड़ पुलिस थाने में एक शिकायत पत्र दिया गया है। अभी इस शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, मगर विधायक को डर था कि पार्टी छोड़ते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा।
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन
- फोटो : X @AnmolGaganMann
इसलिए यू-टर्न लेते हुए वे एक दिन के भीतर ही पार्टी में वापस लौट आईं। उधर, अनमोल का कहना है कि उनका इस्तीफा आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात के बाद अरविंद की ओर से नामंजूर किया गया है और उन्हें पार्टी का यह निर्णय मंजूर है।