तस्वीरों में मिलिए, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस एस जे वजीफदार से। वे मुंबई से यहां ट्रांसफर हुए।
विज्ञापन
एक मंच पर 2 सीएम, 2 राज्यपाल, आखिर कौन आया?
2 of 6
बांबे हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट आए जस्टिस एसजे वजीफदार ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के रुप में पदभार संभाल लिया। पंजाब राज भवन में राज्यपाल शिवराज पाटिल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
एक मंच पर 2 सीएम, 2 राज्यपाल, आखिर कौन आया?
3 of 6
इस संबंध में आयोजित समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की।
एक मंच पर 2 सीएम, 2 राज्यपाल, आखिर कौन आया?
4 of 6
शपथ ग्रहण से पहले पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण समारोह की मंजूरी ली और जस्टिस वजीफदार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त करने का नोटिफिकेशन पढ़ा।
विज्ञापन
एक मंच पर 2 सीएम, 2 राज्यपाल, आखिर कौन आया?
5 of 6
समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अशोक भान, जस्टिस एचएस बेदी, जस्टिस एसएस निज्जर, हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसएस सोढी, पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कई मौजूदा व सेवानिवृत जज भी उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण के बाद दोपहर दो बजे जस्टिस वजीफदार हाईकोर्ट पहुंचे और सवा दो बजे से उन्होंने केसों की सुनवाई शुरू कर दी। पहले ही दिन जस्टिस वजीफदार ने अपनी डिवीजन बेंच के कई केस निपटाए। इनमें पंजाब से जुड़ा चर्चित मामला आशुतोष महाराज के शव के दाह संस्कार का भी था।