फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी को किसानों का न्योता, लिखा- पंजाब आकर समझाएं कृषि कानून, आने-जाने का खर्च हम देंगे

Tue, 19 Jan 2021 05:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : ANI
किसानों ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी को न्योता भेजा है। किसानों ने हेमा मालिनी को पंजाब आने को कहा है। बता दें कि हाल ही में सांसद हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर किसान संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी। - फोटो : amar ujala
अब पंजाब के एक किसान संगठन ने हेमा मालिनी को न्योता दिया है। इस किसान संगठन ने बकायदा हेमा को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह पंजाब आएं और यहां के किसानों को केंद्रीय कृषि कानूनों के फायदे बताएं। पंजाब के किसान संगठन कांधी किसान संघर्ष कमेटी की ओर से भेजे गए पत्र में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को पंजाब आने को कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी। - फोटो : Twitter
पत्र में लिखा है कि पंजाब के किसान आपसे मिलना चाहते हैं। इसके लिए आपको यहां आना होगा और किसानों को केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के फायदे बताने होंगे। पत्र में संगठन ने लिखा है कि हेमा मालिनी के पंजाब आने की टिकट और फाइव स्टार होटल का एक सप्ताह का खर्च भी संगठन वहन करेगा।

4 of 5
हेमा मालिनी। - फोटो : amar ujala
किसान संगठन अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, उपाध्यक्ष जरनैली सिंह ने कहा कि पंजाब में हेमा मालिनी को भाभी के समान सम्मान दिया जाता है। भाभी मां के समान होती है। बता दें कि हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन के बारे में कहा था कि किसान यह नहीं जानते कि उन्हें क्या चाहिए, उनके पास कोई एजेंडा नहीं है, वे विपक्ष के बहकावे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी। - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि हेमा मालिनी के पति अभिनेता धर्मेंद्र लुधियाना के सहनेवाल के रहने वाले हैं। पठानकोट में धर्मेंद्र का फार्म हाउस है। अक्सर वे अपने खेतों की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वहीं उनके बेटे सनी देओल गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें