फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में युवा कर रहे थे प्रदर्शन, अचानक अमरिंदर सिंह पहुंचे तो सब रह गए दंग

Thu, 18 Feb 2021 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मटका चौक पर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ के मटका चौक पर प्रदर्शन कर रहे नौजवान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनसे मिलने अचानक पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : @capt_amarinder
पंजाब में निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से उत्साहित कैप्टन ने नौजवानों से कहा कि किसान संघर्ष और इसमें सहयोग देने वाले सभी लोगों को उनका पूरा समर्थन है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : @capt_amarinder
नौजवान मटका चौक पर जय जवान जय किसान के नारे लगा रहे थे। कैप्टन ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी बातचीत की। बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में इन दिनों चंडीगढ़ की सड़कों, चौराहों पर रोज भारी संख्या में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

4 of 5
अमरिंदर सिंह ने किसानों को दिया समर्थन। - फोटो : @capt_amarinder
हाथों में किसान आंदोलन के समर्थन में बैनर लिए इन युवाओं ने लोगों का ध्यान खींचा। हाल ही में कुछ युवाओं ने इस बात पर नाखुशी जाहिर की थी कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में रहते हुए भी कभी इन युवाओं से मिलने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शन में शामिल हुए अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder
बुधवार को कैप्टन मटका चौक पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे नौजवानों से बातचीत कर किसान आंदोलन का समर्थन किया। कैप्टन ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है और आगे भी किसानों के हितों में ही फैसले लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें