फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका: गले में भगवा रंग का परना, ग्रेनेड की पिन निकाली और फेंक दिया; सामने आया वीडियो

Thu, 02 Apr 2026 12:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 4:48 बजे ग्रेनेड हमले ने पूरे शहर को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा टूट गया, एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की दीवारों पर 50 से अधिक स्थानों पर छरों के निशान देखने को मिले।
विज्ञापन
1 of 16
Punjab BJP Office Explosion - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम को हुए ग्रेनेड हमले ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। धमाका इतना तेज था कि कार्यालय के बाहर खड़ी एक कार का शीशा टूट गया। इसके अलावा एक एक्टिवा स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास की दीवारों पर 50 से अधिक जगहों पर छरों के निशान मिले। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

धमाके के तुरंत बाद भाजपा कार्यालय, रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी और लॉ भवन में मौजूद लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
धमाके के बाद जांच करती सीएफएसएल की टीम - फोटो : अमर उजाला
घटना की जांच में ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल, बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीमें शामिल हो गई हैं। टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले का दावा किया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की पुष्टि में जुटी हुई हैं और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। 

4 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऐसे ही हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल हाल ही में पंजाब के विभिन्न थानों पर हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इस हमले को पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। करीब 15 दिन पहले एसएसपी पठानकोट ने उन्हें सुरक्षा चेतावनी देते हुए सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थानों पर कम जाने की सलाह दी थी, जिसकी पुष्टि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी की है।
विज्ञापन

5 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
अश्वनी शर्मा घटना से दो दिन पहले तक भाजपा कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन बुधवार सुबह ही दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह हमला उन्हें निशाना बनाकर किया गया हो सकता है। पुलिस दो हमलावरों की तलाश कर रही है, जिनके चेहरे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर आकर हमला किया और एक वीडियो भी खुद रिकॉर्ड किया था, जिसमें ग्रेनेड फेंकते हुए साफ दिख रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
ग्रेनेड हमले का वीडियो आया सामने
घटना के कुछ समय बाद एक 10 सेकंड का वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स हेलमेट हाथ में लिए ग्रेनेड की पिन निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर फेंकता दिख रहा है। आरोपी ने गले में भगवा रंग का परना डाल रखा था और वीडियो खुद रिकॉर्ड करता दिख रहा है।

 
विज्ञापन

7 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में वह गाली देता हुआ नजर आता है और ऐसा लगता कि उसका निशाना चूक गया। सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं और वारदात के बाद सेक्टर-37/38 डिवाइडिंग रोड से मोहाली की ओर भाग गए।

8 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
मान बोलेः मुझे चंडीगढ़ के मामलों से दूर रहना चाहिए
चंडीगढ़ धमाके की घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों का प्रदर्शन, चंडीगढ़ में किसान संगठनों का दिल्ली के खिलाफ प्रदर्शन और अब चंडीगढ़ में ब्लास्ट, क्या इसके लिए पंजाब का सीएम ही जिम्मेदार है। 

9 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
मान ने कहा, जब वे कहते हैं कि चंडीगढ़ हमारे पंजाब का है तो उस समय भगवंत मान देश का गद्दार हो जाता है। चूंकि मामला चंडीगढ़ से जुड़ा है इसलिए भगवंत मान को चंडीगढ़ के मामलों से दूर रहना चाहिए... अब ये चालें नहीं चलेंगी। 

10 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
हमले में इस्तेमाल ग्रेनेड भेजा गया पाकिस्तान से, पुंछ में मिली थी खेप
पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर जिस हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ है, उसे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की ओर से तकरीबन डेढ़ साल पहले सीमा पार से कश्मीर में बड़ी खेप के तौर पर भिजवाया गया था। हालांकि इसकी बड़ी खेप को जब्त कर लिया गया था लेकिन आईएसआई की ओर से न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पंजाब के बॉर्डर इलाकों में लगातार ऐसे हैंड ग्रेनेड की खेप भेजी जाती रही है।
 

11 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चंडीगढ़ में हुई इस बड़ी घटना के पीछे पाकिस्तान की न सिर्फ बड़ी साजिश है बल्कि हथियारों की आपूर्ति भी उनकी ओर से कराई गई है। हालांकि इस मामले में अभी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जांच की जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बुधवार की शाम को जिस हैंड ग्रेनेड से पंजाब के भाजपा मुख्यालय को निशाना बनाया गया, उसी हैंड ग्रेनेड की पूरी खेप इससे पहले 6 अक्टूबर 2024 को पुंछ में बरामद की गई थी। 

 

12 of 16
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
हथियारों और बड़े गोला-बारूद की खेप में ऐसे दर्जनों हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे, जो न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि भारत के अलग-अलग हिस्सों को दहलाने के लिए सीमा पार से भेजे गए थे। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भारी मात्रा में बरामद किए गए ऐसे गोला-बारूद को तो जब्त कर लिया गया था

 

13 of 16
सबूत जुटाती जांच टीम - फोटो : PTI
लुधियाना में भी मिली थी हैंड ग्रेनेड की खेप
चंडीगढ़ में हुए बम धमाके के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ कश्मीर ही नहीं बल्कि लुधियाना में पिछले साल नवंबर में पुलिस ने ऐसे ही हथियारों का जखीरा बरामद किया था। 

 

14 of 16
सबूत जुटाती जांच टीम - फोटो : PTI
पंजाब पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में पाया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने स्थानीय हैंडलर और आतंकी संगठनों के माध्यम से पंजाब को अस्थिर करने के लिए ऐसे गोला-बारूद और हथियार भेजे हैं।

 

15 of 16
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस के मुताबिक लुधियाना में जो बड़ा खुलासा हुआ था, उसमें पता चला था कि पकड़े गए आरोपी मलयेशिया में मौजूद तीन लोगों के माध्यम से पाकिस्तान के कुछ हैंडलरों के संपर्क में थे, जो पंजाब को अस्थिर करने के लिए लगातार साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

16 of 16
खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली भाजपा दफ्तर के बाहर धमाके की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए जिस हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ है, उसे पाकिस्तान से कश्मीर और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता फैलाने के लिए भिजवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें