फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: घायल विधायकों को देखने अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम बादल

Fri, 23 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Punjab assembly session
मार्शल की कार्रवाई के दौरान आप के कई विधायकों को चोटें आईं, दो को सेक्टर-16 के अस्पताल में दाखिल कराया गया। सदन के बाहर भी आप नेताओं ने काफी हंगामा किया, जिनकी तबीयत बिगड़ी वे वहीं लेट गए। 
विज्ञापन

2 of 6
Punjab assembly session
सदन में जिस आप नेता की पगड़ी गिरी थी, उसे देने के लिए सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया, आप नेताओं के साथ अस्पताल गए। बाद में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी अस्पताल पहुंच कर दोनों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन

3 of 6
Punjab assembly session
सदन से बाहर निकाले जाने के बाद कई आप विधायक जमीन पर लेट व बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्शल ने उनके साथ मारपीट की, लातों से मारा है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। गर्मी से विधायकों की हालत और खराब हो गई। काफी देर बाद एक डॉक्टर देखने आया। 
 

4 of 6
Punjab assembly session
फिर डिप्टी लीडर सरबजीत कौर माणुके और मनजीत सिंह बिलासपुर को स्ट्रेचर से डिस्पेंसरी लाया गया, फिर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनके अलावा जयकिशन रोडी, बलजिंदर कौर और रूपिंदर रूबी को भी चोटें आईं। आप नेताओं ने कहा कि माणुके का चुनाव के दौरान एक्सिडेंट हुआ था, उनके बाजू में लगी चोट की रिकवरी अभी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Punjab assembly session
मार्शल की जोर जबरदस्ती के चलते बाजू में असहनीय दर्द होने लगा। जिसके चलते वह बेहोश लेटी रहीं। उनका आरोप था कि माणुके के कपड़े भी फट गए। बिलासपुर को भी लातें मारी गईं, वह भी दर्द के मारे बेहोशी की हालत में थे। बिलासपुर की सदन में गिरी पगड़ी को मजीठिया ने संभाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab assembly session
सुखबीर और मजीठिया ने आप नेताओं के साथ अस्पताल जाकर वह पगड़ी बिलासपुर को सौंपी। उनका हालचाल पूछा और हर तरह का नैतिक समर्थन दिया। वहीं, कुछ ही देर बाद पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी अस्पताल पहुंचे और दोनों विधायकों का हालचाल पूछा। बादल करीब पांच मिनट तक अस्पताल में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें