फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बैन हो सकता है पबजी गेम, केंद्र सरकार कर रही है विचार, बताई जा रही ये वजह

Sun, 19 Jan 2020 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
PUBG LITE - फोटो : PUBG
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार पबजी वीडियो गेम पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर व ई सिक्योरिटी निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक वी के त्रिवेदी ने याची को पत्र लिख कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pubg
याची को लिखे पत्र में बताया गया है कि पबजी पर रोक लगाने का विषय विचारणीय है। इस मामले में हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट से मांग की थी कि कोर्ट केंद्र को पबजी मोबाइल गेम पर रोक लगाने का आदेश दे। अरोड़ा ने हाईकोर्ट को बताया था कि यह गेम ऐसा है जो बच्चों को आदी बना देता है।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
याचिका के अनुसार बच्चे कई-कई घंटे इसको खेलते रहते हैं। इसी वजह से उनका शारीरिक और मानसिक विकास धीमा हो जाता है। बच्चे दिन में चार से पांच घंटे तक इस गेम को खेलते हुए बिताते हैं, जिस कारण वे सामाजिक रूप से कम ही एक्टिव रह पाते हैं।इसके साथ ही याची ने कहा कि इस गेम में हथियारों से लैस खिलाड़ी होते हैं जो हिंसक रूप से एक दूसरे पर हमला करते हैं।

4 of 5
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
इस वजह से बच्चों के बीच हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ती है। बच्चे इस गेम के पात्रों को खुद में महसूस करने लगते हैं और इसी वजह से इमोशनल रूप से उससे जुड़ जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब गेम के दौरान पात्र की मौत हो जाने पर उससे लगे आघात से बच्चों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PUBG MOBILE (सांकेतिक)
ऐसे में इस गेम की तुलना ब्लू व्हेल गेम से करते हुए अपील की गई थी कि ब्लू व्हेल गेम की तरह इस गेम पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए केंद्र सरकार को याची द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर विचार कर करने का आदेश दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें