फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव: किसने और कितना खर्च किया, अब वीडियोग्राफी खोलेगी पोल

Mon, 12 Sep 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
PU Election - फोटो : File Photo
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में किस पार्टी ने कितना और कैसे खर्च किया, इसकी पोल वीडियोग्राफी खोलेगी। उसके बाद कईयों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
PU Election - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास कई छात्र नेताओं लिंगदोह कमेटी के नियमों की अनदेखी कर कई छात्र संगठनों पर पैसे के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

3 of 10
PU Election 2016 - फोटो : फाइल फोटो
इस संबंध में पीयू प्रशासन को सबूत के तौर पर छात्र नेताओं द्वारा वोटर को शिमला, कसौली के टूर भेजने और पार्टी आयोजित करने के आरोप लगे हैं। पीयू प्रशासन अब शिकायतों पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित करेगी।  

4 of 10
PU Election 2016 - फोटो : File Photo
30 अगस्त को यूटी प्रशासन ने पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव को मंजूरी दे दी। 7 सितंबर को छात्र काउंसिल चुनाव से पहले छात्र संगठनों ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद वोट के लिए जमकर पैसा का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

5 of 10
PU Elections - फोटो : File Photo
लिंगदोह कमेटी के तहत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अधिकतम 5 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति है। लेकिन चुनाव में कई छात्र संगठनों ने 10 लाख से अधिक खर्च कर डाला। पीयू अधिकारियों को भी छात्र नेताओं द्वारा तयसीमा से अधिक की जानकारी है, लेकिन अधिकारी भी कार्रवाई को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 10
PU Elections - फोटो : Amar Ujala
पीयू प्रशासन ने अपने स्तर पर पीयू छात्र काउंसिल चुनाव की पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई है। लेकिन पीयू प्रशासन ने आज तक किसी भी छात्र संगठन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कई छात्र नेताओं द्वारा चुनाव खर्च के फर्जी बिल बनवाने के मामले भी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
PU Election 2016-17 - फोटो : amar ujala
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में वोट के लिए जमकर पैसे खर्च किया। लग्जरी बसों में यूआईईटी,यूआईएलएस और यूआईसीईटी के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स को शिमला,कसौली की सैर कराई गई। प्रत्येक टूर पर 50 से 70 हजार खर्च किए गए।

8 of 10
PU Elections - फोटो : Amar Ujala
लिंगदोह नियमों के तहत चुनाव लड़ने वाले सभी कैंडीडेट्स को एक हफ्ते के भीतर चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा पीयू डीएसडब्ल्यू ऑफिस में जमा करवाना जरुरी है। प्रत्येक कैंडीडेट का चुनाव खर्च 5 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए। चुनाव में तीन-चार कैंडीडेट्स मिलकर भी चुनाव खर्च एक साथ जोड़कर जमा कराते रहे हैं। 

9 of 10
PU Elections - फोटो : Amar Ujala
पीयू चुनाव में खर्च को लेकर लिंगदोह कमेटी नियमों की पूरी तरह अनदेखी हुई है। इस संबंध में पीयू प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। हमने खर्च को लेकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। -हरमनजोत सिंह गिल, छात्र नेता एबीवीपी पंजाब यूनिवर्सिटी 
विज्ञापन

10 of 10
PU Election 2016 - फोटो : Amar ujala
पीयू चुनाव पूरी तरह लिंगदोह नियमों के तहत कराने की कोशिश की गई है। पूरे चुनाव खर्च पर नजर रख पाना मुमकिन नहीं है। फिर भी कोई इस बारे में शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।  -प्रोफेसर नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें