फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्र संघ चुनाव, एक प्रेसीडेंट पद और 7 उम्मीदवार, देखिए प्रोफाइल

Wed, 07 Sep 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में आज को छात्र काउंसिल चुनाव होंगे। इस चुनाव में ऐसे उम्मीदवार प्रधान पद की दौड़ में शामिल हैं, जिनका पीयू की राजनीति में कोई खास पहचान नहीं है। प्र्रेसिडेंट पद के उम्मीदवारों के बारे में कैंपस के अधिकतर स्टूडेंट को नामांकन वापसी तक कोई जानकारी नहीं थी। दो-तीन दिन तक चले चुनाव प्रचार में ही इन युवा नेताओं के बारे में कैंपस के स्टूडेंट को कुछ जानकारी मिली है।

अमर उजाला पीयू चुनाव के मतदाताओं को इन उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
नाम : सिया मिनोचा 
उम्र : 23 साल 
संगठन : एनएसयूआई  
विभाग : यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस)   
एकेडमिक रिकार्ड :  10वीं में 92,12वीं में 90 और एलएलबी में 72 फीसदी अंक।  
मूल निवासी : शिमला (हिमाचल प्रदेश)
रोल मॉडल : इंदिरा गांधी 
हॉबी : नई जगहों पर घूमना और स्टूडेंट के हक के लिए लड़ना 
चुनावी एजेंडा : छात्राओं के हक के लिए लड़ना, हॉस्टल और कैंपस में स्वच्छता का स्तर बढ़ाना  
पीयू की बड़ी समस्या : मैनेजमेंट बेहतर नहीं।  
पारिवारिक पृष्ठभूमि : बिजनेस    
राजनीति में करिअर : फिलहाल छात्र राजनीति पर फोकस।
विज्ञापन

3 of 6
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
नाम : निशांत कौशल    
उम्र: 27 साल
संगठन : पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) 
विभाग : बायोटेक (पीएचडी रिसर्च स्कॉलर) 
एकेडमिक रिकार्ड : 10वीं में 78, 12वीं में 70 और ग्रेजुएशन में 60 फीसदी अंक।
मूल निवासी : कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
रोल मॉडल : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
हॉबी : सैर करना 
चुनावी एजेंडा : पीयू काउंसिल में बाहरी लोगों के दखल को कम करना। इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना।  
पीयू की बड़ी समस्या : गाड़ियों की बढ़ती संख्या। 
पारिवारिक पृष्ठभूमि : नौकरीपेशा
राजनीति में करिअर : अभी फैसला नहीं  

4 of 6
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
नाम : पीयूष आनंद (बावा)
उम्र : 23 साल
संगठन :  स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई)
विभाग : उर्दू 
एकेडमिक रिकार्ड : 10वीं में 82, 12वीं में 73 और ग्रेजुएशन (बीटेक) में 56 फीसदी अंक। 
मूल निवासी : मोहाली 
रोल मॉडल : सुखबीर सिंह बादल
हॉबी : फुटबाल खेलना  
चुनावी एजेंडा : सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस कम करना और ई रिक्शा की संख्या में इजाफा करवाना।  
पीयू की बड़ी समस्या : इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर नहीं। 
पारिवारिक पृष्ठभूमि : बिजनेस  
राजनीति में करिअर : फिलहाल स्टूडेंट राजनीति पर फोकस। 
 
विज्ञापन

5 of 6
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
नाम : अमृतपाल सिंह
उम्र : 26 साल
संगठन स्टूडेंट फॉर सोसायटी (एसएफएस)
विभाग : इतिहास 
एकेडमिक रिकार्ड : 10वीं में 65, 12वीं 60 और ग्रेजुएशन में 60 फीसदी अंक। 
मूल निवासी : होशियारपुर (पंजाब)।
रोल मॉडल : शहीद भगत सिंह 
हॉबी : साहित्य, लाइब्रेरी में पढ़ना और संगीत।  
चुनावी एजेंडा : पीयू फंड के लिए केंद्र के समक्ष आवाज उठाना, फीस बढ़ोतरी पर रोक, नए हॉस्टल कंस्ट्रक्शन।  
पीयू की बड़ी समस्या :  कैंपस में बढ़ती गाड़ियों की संख्या।
पारिवारिक पृष्ठभूमि : खेती-बाड़ी
राजनीति में करिअर : कोई फैसला नहीं  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
नाम : राजन कुमार गुप्ता
उम्र : 20 साल
संगठन : यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (युवा) 
विभाग : यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) 
एकेडमिक रिकार्ड : 10वीं में 79 और 12वीं में 89 फीसदी अंक।  
मूल निवासी : बिहार
रोल मॉडल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हॉबी : युवाओं की मदद करना और सेल्फ स्टडी। 
चुनावी एजेंडा : स्टूडेंट के हक के लिए लड़ना, स्टूडेंट फंड में पारदर्शिता लाना।  
पीयू की बड़ी समस्या : जरूरतमंद विद्यार्थी को स्कॉलरशिप नहीं देना  
पारिवारिक पृष्ठभूमि : किसान 
राजनीति में करिअर : अभी सोचा नहीं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें