बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेसियों ने सदन के बाहर रोष प्रदर्शन किया। भूमि अधिग्रहण कानून और नशे के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पंजाब: सदन के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, तस्वीरें
2 of 8
दूसरे दिन की कार्यवाही खत्म होने के बाद जैसे ही
कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकले, उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। जिन पर भूमि अधिग्रहण कानून और
नशे से संबंधित स्लोगन लिखे थे। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद वे चले गए।
विज्ञापन
पंजाब: सदन के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, तस्वीरें
3 of 8
सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार एफसीआई का विखंडन कर सरकारी खरीद बंद कर रही है। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं कर रही है। अब किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जा रहा है।
पंजाब: सदन के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, तस्वीरें
4 of 8
सुनील जाखड़ ने कहा कि अकाली दल इन मुद्दों पर दोगली नीति अपना रहा है। एक तरफ भूमि अधिग्रहण एक्ट का विरोध कर रहे थे, फिर उसके हक में वोटिंग कर दी। इसीलिए कांग्रेस इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब: सदन के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, तस्वीरें
5 of 8
सुनील जाखड़ ने दोहाराया कि कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के मामले में हुए ताजा खुलासों के बाद अब जरूरी है कि इस केस की सीबीआई जांच सिटिंग जज की देखरेख में हो।
विज्ञापन
पंजाब: सदन के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, तस्वीरें
6 of 8
सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया कि शिअद के कहने पर ही केस की जांच कर रहे ईडी अधिकारी निरंजन सिंह का तबादला किया गया। उन्होंने मांग की कि मजीठिया इस्तीफा दें, या फिर सीएम उन्हें बर्खास्त करें। जाखड़ ने कहा कि लोगों से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की जानी जरूरी थी, लेकिन छह सिटिंग में यह संभव नहीं है। सरकार बहस से भाग रही है।
विज्ञापन
पंजाब: सदन के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, तस्वीरें
7 of 8
सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस सोमवार को बिक्रम मजीठिया के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाएगी। पार्टी को पता चला है कि अकाली दल ने मजीठिया के बचाव में तीन लोगों की टीम बनाई है, जिसमें विरसा सिंह वल्टोहा, इंदरबीर बुलारिया और सिकंदर सिंह मलूका शामिल हैं।