फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमले की जांच करने पहुंची पाक टीम के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
पाक JIT के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
पठानकोट में एयरबेस आतंकी हमले की जांच करने के लिए मंगलवार को पठानकोट पहुंची पाकिस्तानी जांच कमेटी का राजनीतिक पार्टियों के अलावा हिंदू संगठनों ने भी भारी विरोध किया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिवसेना बाल ठाकरे, शिवसेना इंकलाब व हिंदू सुरक्षा समिति ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अनिल विज की अगुवाई में एयरफोर्स स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

पाक JIT के खिलाफ प्रदर्शन

2 of 4
पाक JIT के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
हाथ में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और पाकिस्तान का पुतला भी फूंका। इस दौरान कांग्रेस जिलाप्रधान अनिल विज ने बताया कि पाकिस्तान ने पहले दीनानगर में आतंकी हमला कराया। इसके बाद एयरबेस कैंप पर हमला किया है। मामले की जांच भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को करनी चाहिए।
विज्ञापन

पाक JIT के खिलाफ प्रदर्शन

3 of 4
पाक JIT के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
वहीं आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय नेता संजय सिंह, दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, लोकसभा हलका सचिव अरूण मेर के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कत्ल करने वाला कभी खुद कत्ल की जांच नहीं कर सकता। पाकिस्तान पहले पठानकोट में आतंकी हमला करवाकर अब खुद जांच करने के लिए आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के आगे घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तानी टीम को भारत बुलाकर अपने ही रक्षा संस्थानों में घुमाया जा रहा है।
विज्ञापन

पाक jit के खिलाफ प्रदर्शन

4 of 4
पाक jit के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
शिवसेना इंकलाब के राष्ट्रीय प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को इसकी जांच करने की कोई जरूरत नहीं है।
वहीं शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा के नेतृत्व में और हिंदू सुरक्षा समिति ने यूथ प्रदेश प्रधान रवि शर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें