फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की झलकियां, 12 तस्वीरें

Wed, 10 Aug 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकुला
विज्ञापन
1 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम के हाथों सम्मानित होना होनहार छात्रों के लिए यादगार बन गया। देखिए कार्यक्रम की खास झलकियां।
विज्ञापन

2 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को प्रदेश के सैकड़ों प्रतिभावान बच्चों में खुशियां बांटी। मौका था ‘अमर उजाला’ की ओर से पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला’ के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हरियाणा के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जो उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। सरकारी स्कूलों के लिए निजी संस्थानों के इस तरह के योगदान से विद्यार्थियों को एक नई दिशा मिलेगी। 

4 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
समारोह में इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हरियाणा के दस-दस टापर स्टूडेंट्स के अलावा प्रत्येक जिलों के शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले ढाई सौ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के उत्साह से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही देश का भविष्य हो। 
 
विज्ञापन

5 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
आप में से ही कल कोई प्रशासनिक अधिकारी, सैन्य अफसर, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश का भविष्य तय करेगा। हो सकता है कोई आपमें से नेता भी बने, लेकिन आपका लक्ष्य एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देशसेवा करना होना चाहिए। 
 
विज्ञापन

6 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक बनाने में शिक्षा मूल आधार है। सरकारी स्कूलों में सार्थक स्कूल, आरोही स्कूल और मॉडल स्कूल की व्यवस्था की गई है, ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा का माहौल मुहैया करवाया जा सके। इससे विद्यार्थियों को अपने विकल्प के अनुरूप शिक्षा का चयन करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में शिक्षा के अलावा खेलों और कौशल विकास के क्षेत्र में जौहर दिखाने का जज्बा है। सरकार युवाओं को इन क्षेत्रों में बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। 

8 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
खेलों में हरियाणा के युवाओं ने अहम उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन विश्व स्तर पर अभी बहुत कुछ हासिल करने की जरूरत है। रियो ओलंपिक में हरियाणा के 21 खिलाड़ी वतन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। 

9 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक गांव में योग और व्यायामशालाएं बनाई जाएंगी। इनमें कोच और योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पहले चरण में इन्हें एक हजार गांवों में खोला जाएगा। प्रत्येक ब्लाक और जिला मुख्यालयों में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। 

10 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की कुल आबादी का दो प्रतिशत और क्षेत्रफल का डेढ़ प्रतिशत होने के बावजूद देश की सेना में 10 फीसदी हरियाणा का योगदान है, जो प्रदेश के लोगों के लिए गौरव की बात है।  

11 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
इस मौके पर ‘अमर उजाला’ के कार्यकारी संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि उनका संस्थान हमेशा से ही हरियाणा का हितैषी रहा है। अमर उजाला प्रबंधन ने विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए भी संस्थान लगातार खेलों में योगदान कर रहा है। 
विज्ञापन

12 of 12
Medhawi Students Samman - फोटो : amar ujala
खेलों में हरियाणा की तीन बेटियों और एक बेटे को अमर उजाला ने प्रायोजित किया है। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ मिलकर मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। समारोह में एसआरएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजा रमन और गुरकृपा कैरियर के राजेश गुलैहरी ने मुख्यमंत्री को विशेष तौक पर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें