रियो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक को सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता-अभिनेताओं ने बधाई दी। देखिए, कौन क्या बोला?
विज्ञापन
2 of 5
prime minister tweet
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- "साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। ब्रॉन्ज जीतने पर उन्हें बधाई। पूरा देश उनकी जीत की खुशी मना रहा है। रक्षाबंधन के इस मौके पर देश की बेटी साक्षी ने ब्रॉन्ज जीतकर हम सभी को गर्व महसूस कराया है।"
विज्ञापन
3 of 5
chief minister tweet
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट पर साक्षी मलिक को बधाई देते हुए लिखा है कि राष्ट्र को साक्षी पर गर्व है। साक्षी की इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार ने उसे सम्मानित करने की बात कही है। हरियाणा सरकार 2.5 करोड़ रुपये साक्षी को इनाम के रुप में देगी।
4 of 5
साक्षी मलिक
- फोटो : PTI
वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साक्षी के पिता को फोन कर बधाई दी है। वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साक्षी के पिता को फोन कर बधाई दी है। सीएम ने कहा कि आपकी बेटी ने हरियाणा और देश का मान बढ़ाया है। वो ऐसे ही मान बढ़ाती रहे। हमारा आशीर्वाद उसके साथ है और सरकार उसे जो सुविधा चाहे, देने को तैयार है। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने लिखा- "हमारा इंतजार खत्म। देश को पहला मेडल मिला।" शूटर गगन नारंग ने ट्वीट में लिखा- "ये ब्रॉन्ज तो गोल्ड से भारी है।
बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने कहा- "सुपरगर्ल साक्षी।"एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी ट्वीट कर साक्षी को बधाई दी। उन्होंने लिखा- "मैं उन्हें सलाम करती हूं। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।" एक यूजर ने लिखा - "एक बहन का सभी भाइयों को रक्षाबंधन का गिफ्ट है।"