राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरवार को श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में परिवार के साथ परिक्रमा कर माथा टेका। इससे पहले उन्होंने पंगत में बैठकर संगत के साथ लंगर छका और कड़ाह प्रसाद का देग चढ़ाया।
विज्ञापन
2 of 6
President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति श्री दरबार साहिब में करीब 45 मिनट तक श्रद्धालु के तौर पर आम आदमी के बीच खड़े रहे। इसके बाद वे जलियांवाला बाग गए और शहीदों को भी नमन किया। श्री दरबार साहिब की तरफ से एसजीपीसी ने सूचना केंद्र पर राष्ट्रपति को श्री दरबार साहिब का सुनहरा मॉडल, शॉल और धार्मिक किताबें भेंट कर उन्हें सम्मान किया।
विज्ञापन
3 of 6
President Ramnath Kovind
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर भी मौजूद थे। इसके पहले श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह सगहिब ज्ञानी जगतार सिंह ने प्रसाद के तौर पर राष्ट्रपति को फूल और सिरोपा भेंट किया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति व उनके परिजनों का स्वागत किया। कांग्रेस के विधायक व पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह भी इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ थे।
4 of 6
President Ramnath Kovind
देश के मानवतावादी मूल्यों पर गर्व
राष्ट्रपति ने श्री दरबार साहिब के विजिटर बुक में लिखा ...आज मुझे परम पवित्र श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिस धर्म की महान परंपराओं... पंगत, संगत और लंगर में सारे भेदभाव को मिटाने की जो ताकत है, उसका अनुभव हुआ। श्रद्धालुओं में सबके भले के लिए काम करने की भावना को देखकर अपने देश के मानवतावादी मूल्यों पर गर्व होता है। यहां आकर मुझे जो दिव्य अनुभूति हुई है, उसे मैं परम पिता परमात्मा और गुरुनानक देव जी का आशीर्वाद मानता हूं।
विज्ञापन
5 of 6
President Ramnath Kovind
अंत:करण की गहराई से शहीद के सम्मान में नतमस्तक हूं
जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने के बाद राष्ट्रपति ने विजिटर बुक में लिखा ...आज अमृतसर दौर पर मुझे जलियांवाला बाग में देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक स्थल पर आकर और प्राणों की सर्वोच्च आहुति देने वाले शहीदों को याद कर मेरी आंखें नम हो आईं, मैं अपने अंत:करण की गहराई से उन सभी शहीद सपूतों के सम्मान में नतमस्तक हूं।
लंगर भवन में मटर पनीर, खीर, दाल व प्रसादा छका
लंगर भवन में राष्ट्रपति ने मटर पनीर, खीर, दाल के साथ प्रसादा छका। जलियांवाला बाग के सचिव एसके मुखर्जी से राष्ट्रपति ने कहा कि जलियांवाला बाग देश की धरोहर है, खुशी है कि इसकी साज संभाल अच्छे ढंग से हो रही है।