भारतीय वायु सेना के जांबाज जवानों ने आसमान में एक से बढ़कर एक ऐसे करतब दिखाए कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। देखिए
विज्ञापन
2 of 6
President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जवानों का हौसला बढ़ाया। जैसे ही सूर्यकिरण फाइटर प्लेन एक-दूसरे के करीब से तेजी से निकलकर पलटबाजी खाकर हवा में सीधे हुए, राष्ट्रपति भी आश्चर्यचकित हो उठे।
विज्ञापन
3 of 6
President Ramnath Kovind
दुश्मनों के ठिकानों पर कहर बरपाने वाले सेना के युद्धक विमानों की कलाबाजी देख लोगों की भी आंखें खुली की खुली रह गईं। तकरीबन आधे घंटे के एयर शो में वायु सेना के जवानों ने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं है।
4 of 6
President Ramnath Kovind
परेड की सलामी के बाद एयर वॉरियर्स की टीम ने राइफल से करतब दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। ड्रिल टू थ्रिल कार्यक्रम के तहत ड्रिल टीम के सदस्यों ने पांच किलो की राइफल को अपनी अंगुलियों पर नचाकर सभी को हैरान कर दिया। टीम के जवानों ने न सिर्फ हवा में राइफल लहराई। बल्कि राइफल से कई खतरनाक करतब भी दिखाए। सुबह 11 बजे के आसपास सलामी व ड्रिल के पश्चात आदमपुर एयरबेस में एयर शो शुरू हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
President Ramnath Kovind
महिला हेलीकॉप्टर पायलट स्नेह कुलकर्णी ने हवा में दिखाए जौहर
इस दौरान वायुसेना के सारंग के जवानों ने हेलीकॉप्टर के साथ प्रदर्शन की शुरुआत की। एक हेलीकॉप्टर को महिला पायलट स्नेह कुलकर्णी भी चला रही थी। संगीत की धुनों के साथ सारंग हेलीकॉप्टर हवा में थिरकते नजर आए। एयर शो के दौरान सारंग हेलीकॉप्टर की कलाबाजियां महामहिम भी तालियां बजाते दिखे। इस दल द्वारा सारंग स्प्लीट का भी हवाई प्रदर्शन किया गया। इसमें हेलीकॉप्टर ने एक-दूसरे को क्रास किया।
मिग फाइटर प्लेन के पायलटों ने दिखाई जांबाजी
मिग फाइटर प्लेन के पायलटों ने जबरदस्त करतब दिखाए। हवाई करतब दिखाने वाली सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम ने पलक झपकते ही आसमान में विभिन्न तरह की फार्मेशन बनाकर लोगों को दांतों तले उंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। सूर्य की किरण की तरह कभी यह फाइटर प्लेन फैल जाते तो कभी ऐसा लगता कि एक दूसरे से टकराने जा रहे हैं और गोली की स्पीड से एक दूसरे को क्रास कर जाते।