सेक्टर 26 स्थित सीसीईटी में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। यही वो हॉल है, जहां मतगणना के बाद चंडीगढ़ के नए सांसद का ऐलान होगा। सीसीईटी में डॉग स्कवायड के साथ जांच करते अधिकारी। मतगणना के लिए नियुक्त स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को सीसीईटी में मतगणना को लेकर हुई तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने सीसीईटी पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा की।