WWE में भारत का नाम दुनियाभर में चमकाने वाले द ग्रेट खली से भी बढ़कर डाइट लेता है ये हरियाणा का ट्रैफिक पुलिस वाला। हर दो घंटे बाद इसे खाना चाहिए। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
देखिए, द ग्रेट खली से बली एक पुलिसवाला, खुराक महाखली की
2 of 6
यहां बात हो रही है, हरियाणा के अंबाला जिले के गांव दनौरा निवासी 7 फीट 4 इंच लम्बे युवक राजेश कुमार उर्फ महाबली भीम की। उनकी डाईट 4 लीटर दूध, 4 किलो चिकन, 5 किलो फल, 40 अंडे,लगभग 40 चपाती है और हर दो-ढाई घंटे के बाद उन्हें डाइट की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
देखिए, द ग्रेट खली से बली एक पुलिसवाला, खुराक महाखली की
3 of 6
आठ भाई-बहनों में राजेश से इतनी ज्यादा ऊंचाई किसी की नहीं है। राजेश की लंबाई उनके लिए फायदेमंद साबित हो रही है। कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने उन्हें पुलिस में नौकरी दी। दावा किया जा रहा है कि भारत में राजेश की लंबाई तीसरे नंबर पर है तथा पंजाब-हरियाणा का सबसे लंबा व्यक्ति है।
देखिए, द ग्रेट खली से बली एक पुलिसवाला, खुराक महाखली की
4 of 6
38 साल के राजेश 3 साल से यूएसए की WWE रेसलिंग की तैयारी कर रहे हैं। जालंधर से वह इसकी कोचिंग ले रहे थे। करीब एक साल पहले उन्हें हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल की जॉब मिल गई। 20 जनवरी को उन्हें हरियाणा पुलिस में एक साल पूरा हो जाएगा। फिलहाल वह ट्रेनिंग के साथ प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
देखिए, द ग्रेट खली से बली एक पुलिसवाला, खुराक महाखली की
5 of 6
राजेश का बेटा 10वीं क्लास में पढ़ता है और बेटी 7वीं क्लास में पढ़ती है। लंबाई की वजह से राजेश आम लोगों के बीच बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। यही देख कर उसकी ड्यूटी आम लोगों के बीच जागरूकता लाने वाले कैंपेन में ज्यादा लगाई जाती है, ताकि लोग उसे देखकर रुकें और उसकी बात सुनें।
देखिए, द ग्रेट खली से बली एक पुलिसवाला, खुराक महाखली की
6 of 6
राजेश बताते हैं कि महाबली खली उर्फ दलीप सिंह राणा को नाहन में मिलने के बाद उनकी रेसलिंग में जाने की दिलचस्पी बढ़ी। खुराक का खर्च वो अपनी नौकरी और जमीन से होने वाली आय से खुद उठाते हैं। इन दिनों सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वे लोगों को हेल्मेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग की नसीहत दे रहे हैं।