नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को चंडीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। सेक्टर- 34 भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई। सेक्टर- 33 लाइट प्वाइंट के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। वे यहीं नहीं रुके, वाटर कैनन वाहन के शीशे तोड़कर उसके ऊपर चढ़ गए और उसकी पाइप तोड़ दी।