प्रदर्शन कर रहीं महिला ईटीटी टीचर्स पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हाथापाई भी की, देखिए तस्वीरें- फिरोजपुर के जलालाबाद में हुई यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का हल्का है। कार्रवाई के बाद दो दर्जन टीचर्स को हिरासत में लिया गया। पुलिस का अपनी सफाई में कहना है कि किसी महिला टीचर के साथ जबरदस्ती नहीं की गई, बस लाठीचार्ज करना पड़ा। ईटीटी टीचर्स शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया बीच में ही रद्द कर दिए जाने के कारण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।