अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में हुई घटना से गुस्साए बजरंग दल के नेताओं ने रविवार को सेक्टर-43 के बस अड्डे पर जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट की बस को जाने नहीं दिया। सभी यात्रियों को भी बस से उतार दिया।
विज्ञापन
बालटाल हिंसा पर चंडीगढ़ में उबाल, देखिए तस्वीरें
2 of 5
बजरंग दल के कार्यकर्ता नरेश अरोड़ा ने बताया उनके सभी कार्यकर्ता दोपहर ढाई बजे ही बस अड्डे पर डट गए थे। उन्होंने कहा कि आगे भी वह अपना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बालटाल हिंसा पर चंडीगढ़ में उबाल, देखिए तस्वीरें
3 of 5
प्रदर्शनकारियों ने बस के ऊपर हर-हर महादेव के नारे पेंट से लिख दिए। अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने ये प्रदर्शन इसलिए किया, ताकि जेएंडके सरकार को पता लगे कि पूरे देश में विरोध हो रहा है।
बालटाल हिंसा पर चंडीगढ़ में उबाल, देखिए तस्वीरें
4 of 5
अमरनाथ यात्रा में हुई घटना को लेकर स्थानीय संगठनों में रोष है। स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताया है।
सेक्टर-43 के बस अड्डे पर जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट की बस को शाम करीब 4 बजे जम्मू के लिए रवाना होना था। यात्रियों को फिर दूसरी बस पकड़कर जाना पड़ा। बच्चों समेत कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।