फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां, बहा खून

Thu, 28 Aug 2014 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के लुधियाना में बुधवार को दिनदहाड़े दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफड़ी मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां, बहा खून

2 of 6
पंजाब के लुधियाना के ताजपुर रोड पर बुधवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब दो गुटों में खूनी टकराव हो गया। टकराव इतना भयानक था कि एक बार तो इस टकराव ने ढंढारी कांड की याद दिला दी। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोलियां भी चलाई।
विज्ञापन

तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां, बहा खून

3 of 6
एक गुट के सदस्यों ने तो दूसरे गुट के घर पर पथराव कर दिया। इस मारपीट में दोनों गुटों के लगभग सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों को गोलियां भी लगी। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स वहां मौके पर पहुंच गई। एकगुट की तरफ से तो पहले हाइवे जाम कर दिया गया।

तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां, बहा खून

4 of 6
एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ हवा में पांच छह गोलियां चला दी। उसके बाद हमलावरों ने सामने से ही पांच-छह गोलियां चलाई। इनमें से दो गोलियां मुकेश की टांग और एक गोली मिंटू की बाजू पर लग गई। जब लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां, बहा खून

5 of 6
एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने कहा कि दोनों गुटों में काफी मारपीट हुई है। एक दूसरे पर उन्होंने पत्थर भी बरसाए हैं और इस घटना में छह गोलियां चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: लुधियाना में दिनदहाड़े चली गोलियां, बहा खून

6 of 6
एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने कहा कि घटना में छह गोलियां चली हैं। सभी लोग घायलावस्था में अस्पताल में उपचाराधीन है। इस वजह से किसी के बयान नहीं हो सके हैं। दोनों गुटों के घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें