फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक और अफवाह ने उड़ाई लोगों की नींद, डरे हुए लोग दुकानों के बाहर खड़े

Sat, 12 Nov 2016 05:11 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
अफवाहों के दौर में एक और अफवाह ऐसी फैली की दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखिए ये तस्वीरे हकीकत बयां करती हैं...
विज्ञापन

2 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह - फोटो : अमर उजाला
नए नोटों का चक्कर अभी खत्म नहीं हुआ कि सोशल मीडिया पर नमक की कमी की अफवाह फैल गई। जैसे ही यह खबर लोगों के मोबाइल फोन या टीवी स्क्रीन पर पहुंची तो लोग  नमक की थैली खरीदने के लिए बाजारों की तरफ दौड़ पड़े।  जबकि सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह सिर्फ एक अफवाह है। नमक की कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
मौली जागरां के कांग्रेसी नेता राकेश कुमार मौली ने बताया कि लोगों में अफवाह फैल गई कि शनिवार से नमक 50 से 100 रुपये किलो हो जाएगा। इसके चलते लोग रात में नमक लेने दुकानों पर पहुंच गए। डरे लोगों ने 18 रुपये किलो की थैली 50 रुपये तक में खरीदी।  

4 of 6
चंडीगढ़ में फैली नमक महंगा होने की अफवाह
हालात ऐसे बन गए कि लोग नमक खरीद एक्टीवा में भर-भर कर अपने घर लेकर गए। जनरल स्टोरों से लोगों ने 5-5 पैकेट खरीद लिये। मुख्य बाजार में भी दुकानों में नमक की मांग अचानक बढ़ गई। छोटे दुकानों का स्टॉक हाथों हाथ खत्म हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
इंदिरा कॉलोनी निवासी गणेश दत्त पांडे ने बताया कि रात को दुकानों के बाहर नमक लेने के लिए भी उतनी ही लंबी लाइन लग गई जितनी शुक्रवार सुबह बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लगी थी। सेक्टर 23 स्थित बतरा करियाना स्टोर के मालिक दीपक बतरा ने बताया कि नमक की अफवाह फैलते ही लोग 5 से छह थैली की मांग करने लगे। उनका सारा नमक  एक घंटे में बिक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमक की अफवाह फैलते ही लोगों ने घबराकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करना शुरू कर दिया। लोगों ने कंट्रोल रूम में बताया कि नमक की कालाबाजारी हो रही है और उसे 100 से 200 रुपये किलों में बेचा जा रहा है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि ये एक अफवाह है। इस पर विश्वास न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें